कलेक्टर ने मां निहाल देवी मंदिर का किया निरीक्षण
गुना
कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने आज बमोरी क्षेत्र स्थित मां निहाल देवी मंदिर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री कन्याल ने मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना की तथा मंदिर प्रबंधन से संवाद कर मेले में संभावित श्रद्धालुओं की संख्या, व्यवस्थाओं एवं आवश्यक सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने पार्किंग व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा सिस्टम, सुरक्षा प्रबंधन सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
कलेक्टर ने मंदिर परिसर का पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परिसर में स्थित बालाजी मंदिर का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध जन सुविधाओं की समीक्षा कीl
अजित खोह के सौंदर्यीकरण के प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश
कलेक्टर श्री कन्याल ने ग्राम पंचायत कलेचरी अंतर्गत स्थित प्राचीन शिव मंदिर अजीत खोह का निरीक्षण कर संबंधित जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्राचीन स्थलों के सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्यों के प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर श्री देवांशु शिवहरे, एसडीएम गुना श्रीमती शिवानी पाण्डे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
