Type Here to Get Search Results !

विमुक्त, घुमंतु एवं अर्द्धघुमंतु समुदायों के जाति प्रमाण पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के निराकरण हेतु तहसील स्तर पर विशेष शिविरों का होगा आयोजन

 विमुक्त, घुमंतु एवं अर्द्धघुमंतु समुदायों के जाति प्रमाण पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के निराकरण हेतु तहसील स्तर पर विशेष शिविरों का होगा आयोजन


गुना 

विमुक्त, घुमंतु एवं अर्द्धघुमंतु समुदायों की समस्याओं का तत्परता से समाधान करने के उद्देश्य से जिले में तहसील स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में समुदाय के सदस्यों से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया जाएगा। साथ ही जाति प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, आधार कार्ड एवं अन्य आवश्यक शासकीय दस्तावेजों से संबंधित आवेदनों का भी तत्परता से निराकरण किया जाएगा। शिविरों के दौरान समुदाय के लिए संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की जाएगी।

जिले की विभिन्न तहसीलों एवं क्षेत्रों में निर्धारित तिथियों के अनुसार विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। आरोन में 07 अक्टूबर को नगर परिषद आरोन में एवं तहसील परिसर बमोरी में शिविर आयोजित होगा। फतेहगढ़ में 08 अक्टूबर को शासकीय हाई सेकेण्डरी स्कूल फतेहगढ़ में, ऊमरी में 14 अक्टूबर को शासकीय हाई सेकेण्डरी स्कूल ऊमरी में तथा गुना में 15 अक्टूबर को तहसील कार्यालय गुना में शिविर आयोजित किया जाएगा।

इसी प्रकार बीनागंज (चांचौड़ा) में 21 अक्टूबर को तहसील परिसर बीनागंज, मधुसूदनगढ़ में 22 अक्टूबर को तहसील परिसर मधुसूदनगढ़, कुंभराज में 28 अक्टूबर को तहसील परिसर कुंभराज तथा जामनेर और राघौगढ़ में 29 अक्टूबर को तहसील परिसर जामनेर एवं तहसील परिसर राघौगढ़ में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.