Type Here to Get Search Results !

जीवन में आने वाली अनेक समस्याओं को विवेक एवं धैर्य से सुलझाएं। मुनि श्रमण सागर जी

 राघौगढ़ में श्रमण धारा प्रवचन माला 

जीवन में आने वाली अनेक समस्याओं को विवेक एवं धैर्य से सुलझाएं।      मुनि श्रमण सागर जी 

26 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा पर अनेक कार्यक्रम 


राघौगढ़ 25 अक्टूबर। इस सदी के महान संत आचार्य गुरुवर विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य  प्रवचन वाचस्पति औजस्वी वक्ता बुंदेली महाकवि श्रमण सागर जी महाराज ने रविवार को "समस्याएं कैसे सुलझाएं" विषय पर विद्यासागर भवन में प्रवचन सभा को संबोधित करते हुए कहा जीवन के हर क्षेत्र में अनेक समस्याएं हैं। सामाजिक, पारिवारिक, आर्थिक, धार्मिक, राजनीतिक समस्याओं में आज का मानव जीवन दुखी है। आपने दो तरह से आने वाली समस्याओं का उल्लेख करते हुए कहा चेतन समस्याएं इस श्रेणी में पति-पत्नी माता-पिता बेटा बेटी रिश्तेदार घर का पालतू कुत्ता आदि आते हैं अचेतन समस्याओं में गाड़ी, दुकान, मकान, फैक्ट्री आदि से समस्याएं आती हैं। इनमें भी आपने दो प्रकारों का उल्लेख किया इष्ट एवं अनिष्ट। इष्ट से समस्याएं नहीं आती हैं। अनिष्ट की श्रेणी में परिवारजन पड़ोसी मित्र रिश्तेदार आते हैं यह अच्छे नहीं हैं इसे समस्याएं पैदा होती हैं। वर्तमान में हर व्यक्ति की समस्या का मुख्य करण वास्तु दोष बताया दिया जाता है। विशेषज्ञ वास्तु विद द्वारा मकान में, दुकान में, फैक्ट्री आदि में वास्तु दोष बताकर चिंतित बना दिया जाता है। अपने वास्तु दोष के संबंध में आचार्य गुरुवर विद्यासागर जी महाराज के कथन का उल्लेख करते हुए कहा वास्तव में वास्तु कोई वस्तु नहीं है। सब पुण्य एवं पाप का खेल है।मुनिराज ने टीकमगढ़ के समीप जैन तीर्थ पपौरा जी का उदाहरण देते हुए बताया वहां पर प्रतिभास्थली के निर्माण एवं कुआं खोदने के लिए वास्तु विशेषज्ञ को बुलाया गया उन्होंने जिन स्थानों पर बताया वहां खोदने पर पानी नहीं निकला। वर्ष 2018 में आचार्य गुरुवर विद्यासागर जी महाराज ससंघ वहां पर रुके थे प्रतिभास्थली के लिए वास्तु विशेषज्ञ की सलाह के अनुरूप वहां प्रतिभास्थली के निर्माण के लिए स्थल चयन किया गया लगभग 16 करोड रुपए में प्रतिभास्थली का भवन बनकर तैयार हुआ। वहां प्रतिभास्थली प्रारंभ नहीं हो सकी और इतने वर्षों से वह भवन बेकार पड़ा है। आपने कहा सारा खेल पाप और पुण्य का है। पुण्य तीव्र है तो कहीं वास्तु दोष नहीं है। जीवन के हर क्षेत्र में आने वाली समस्याओं के निपटने के संबंध में अपने यह मंत्र दिया कि बदल दो या बदल नहीं सकते तो स्वयं बदल जाओ स्वयं भी नहीं बदल सकते तो हटा दो अगर हटा नहीं सकते तो परिस्थितियों से समझौता करके स्वीकार कर लो। दुनिया में ऐसी कोई समस्या नहीं है जिसका हल न निकले। धर्म से जुड़ो धैर्य एवं विवेक से स्वीकार करो। मुनि श्रमण सागर जी महाराज ने प्रवचन के अंत में स्वरचित कविता सुनाई शीर्षक है सब दिन एक से नहीं होते।

                   प्रवचन सभा में राघौगढ़ में आयोजित हाइकू परीक्षा के पुरस्कारों के पुण्यार्जक परिवार प्रमोद कुमार, प्रियंक कुमार, शशांक कुमार, समकित कुमार चौधरी परिवार का जैन समाज राघौगढ़ की ओर से शाल, श्रीफल, पुष्पाहार पगड़ी पहनाकर  सम्मान किया। 

संघस्थ मुनि ओंकार सागर जी महाराज के निर्देशन में राघौगढ़ नगर में आचार्य विद्यासागर जी महाराज द्वारा रचित लघु दोहे हाइकू की परीक्षा आज आयोजित की गई जिसमें लगभग 150 परीक्षार्थियों ने उत्साह से भाग लिया।  राघोगढ़ के साथ कुंभराज एवं जामनेर के परीक्षार्थियों ने भी भाग लिया। 26 अक्टूबर शरद पूर्णिमा के पावन दिन आचार्य गुरुवर विद्यासागर जी महाराज एवं नवाचार्य समय सागर जी महाराज के"दिवस पर प्रातः 6:45 बजे से अभिषेक शांति धारा तत्पश्चात सामूहिक आचार्य छत्तीसगढ़ मुनि संघ के पावन संत में आयोजित किया गया है प्रातः 8:30 बजे मनीष श्रमण सागर जी महाराज के मंगल प्रवचन आचार्य विद्यासागर जी महाराज एवं आचार्य समय सागर जी महाराज को समर्पित होंगे। रात्रि 7:30 बजे से सामूहिक आरती होगी।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.