Type Here to Get Search Results !

अवैध खनिज उत्खनन के विरुद्ध खनिज विभाग की कार्रवाई, दो वाहन जब्त

 अवैध खनिज उत्खनन के विरुद्ध खनिज विभाग की कार्रवाई, दो वाहन जब्त


गुना, 

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन, भंडारण एवं विक्रय के विरुद्ध खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिला खनिज अधिकारी श्री सचिन वर्मा ने खनिज विभाग की टीम के साथ रुठियाई क्षेत्र के भ्रमण के दौरान ग्राम अजरौड़ा में रेलवे निर्माण कार्य कर रही प्राइवेट कंपनी द्वारा बिना अनुमति उत्खनन कार्य किए जाने पर मौके से दो डम्‍पर वाहन जब्त किए। जब्त वाहनों को चौकी रुठियाई में खड़ा कराया गया है। मामले में नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

उक्त कार्रवाई में प्रभारी खनिज निरीक्षक श्री विजय कुमार चक्रवर्ती सहित खनिज विभाग का अमला उपस्थित रहा। कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज गतिविधियों पर निगरानी रखते हुए नियमानुसार कार्रवाई जारी है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.