Type Here to Get Search Results !

शुष्क दिवस पर आबकारी विभाग की सघन गश्त, अवैध मदिरा जब्त

 शुष्क दिवस पर आबकारी विभाग की सघन गश्त, अवैध मदिरा जब्त



गुना 


 आबकारी विभाग गुना द्वारा शुष्क दिवस/गांधी जयंती के अवसर पर 02 अक्टूबर को कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के आदेश एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री गुरुप्रसाद केवट के निर्देशन में सघन गश्त एवं चेकिंग की गई। जिले में समस्त मदिरा दुकानें बंद रही।


लगातार गश्त एवं प्राप्त शिकायतों के अनुसार मौके पर पहुंचकर तथा मुखबिर सूचना के आधार पर जांच की गई। इस दौरान कुछ व्यक्तियों द्वारा बाहर से मदिरा लाकर बेचने की सूचना पर गोपालपुरा रोड से 14 पाव प्लेन देशी मदिरा, हड्डीमील से 15 पाव मसाला मदिरा, हिलगना बायपास से 16 पाव अंग्रेजी मदिरा एवं गल्ला मंडी रोड से 14 पाव अंग्रेजी मदिरा जब्त की गई।


लगातार गश्त एवं चेकिंग के दौरान अवैध मदिरा के विक्रय के संबंध में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत 04 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.