Type Here to Get Search Results !

वर्धमान हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण

 वर्धमान हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण



गुना 

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन में  शुक्रवार को वर्धमान हॉस्पिटल में निरीक्षण दल द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया गया।


निरीक्षण के दौरान संचालित स्वास्थ्य सेवाओं, मरीजों को उपलब्ध कराई जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं, व्यवस्थाओं, साफ-सफाई तथा संधारित किए जाने वाले पंजीयों, आवश्यक अभिलेखों एवं अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दल द्वारा अस्पताल प्रबंधन से आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई तथा स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


मरीजों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने तथा प्रशासन द्वारा निर्धारित मापदंडों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों द्वारा स्पष्ट किया गया कि आम जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा। निर्धारित मानकों एवं दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना अस्पताल प्रबंधन की जिम्मेदारी है।


निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों एवं आवश्यक सुधारात्मक दिशा-निर्देशों के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


निरीक्षण दल में दल प्रभारी डिप्टी कलेक्टर श्री देवांशु शिवहरे, नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट श्रीमती आरती गौतम तथा जिला अस्पताल के चार चिकित्सक शामिल थे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.