Type Here to Get Search Results !

गुना कोतवाली क्षेत्र से नाबालिग बालिका के अपहरण मामले में पुलिस की तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही

 गुना कोतवाली क्षेत्र से नाबालिग बालिका के अपहरण मामले में पुलिस की तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही


*चंद घंटों में अपहृता को सुरक्षित दस्तयाब कर उसके अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को भी किया गिरफ्तार*



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में नाबालिगों पर घटित अपराधों को अत्यंत गंभीरता से लेकर इनमें त्वरित, संवेदनशील और प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं सीएसपी गुना सुश्री सैफा हासमी के पर्यवेक्षण में गुना कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा और उनकी टीम द्वारा थाना क्षेत्र से एक नाबालिग बालिका के अपहरण के प्रकरण में तत्परता से कार्यवाही करते हुए चंद घंटों में ही अपहृता को सुरक्षित दस्तयाब कर उसके अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया है ।


               उल्‍लेखनीय है कि दिनांक 08 अक्टूबर 2026 को गुना कोतवाली क्षेत्र से 14 वर्षीय एक नाबालिग बालिका के लापता होने पर दिनांक 09 अक्टूबर 2026 को बालिका की मां की ओर से गुना कोतवाली थाने पर उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी । जिस पर से पुलिस ने अपराध क्रमांक 627/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर बालिका की तलाश प्रारंभ की गई । इसमें पुलिस द्वारा तत्परता पूर्वक कार्यवाही करते हुए दिनांक 09 अक्टूबर 2026 को ही बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया गया ।


               दस्तयाबी के पश्चात पीड़िता ने अपने बयान में अकबर खान निवासी ग्राम चुराई के द्वारा उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर जाना और उसके साथ गलत काम करना बताया, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी अकबर खान के विरुद्ध प्रकरण में धारा 65(1), 64(2)(एम) बीएनएस एवं 5एल/6 पॉक्सो एक्ट का इजाफा कर आरोपी की तलाश शुरू की गई, इसमें पुलिस के सतत एवं सक्रिय प्रयासों के तहत गत दिनांक 11 अक्टूबर 2026 को प्रकरण के आरोपी अकबर खान उर्फ पठान पुत्र चांद खान उम्र 33 साल निवासी ग्राम चुराई थाना बजरंगगढ़ जिला गुना को गिरफ्तार कर लिया गया एवं आवश्यक वैधानिक कार्यवाही उपरांत आरोपी को आज दिनांक 12 अक्टूबर 2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया है ।


               गुना कोतवाली थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा, उपनिरीक्षक चंचल तिवारी, प्रधान आरक्षक रामकुमार रघुवंशी, प्रधान आरक्षक अनुराधा तिर्की, आरक्षक अजय सिकरवार, आरक्षक नवदीप अग्रवाल, आरक्षक नीरज रघुवंशी, आरक्षक महेन्द्र जाटव, आरक्षक नरेन्द्र रावत, आरक्षक जितेन्द्र वर्मा एवं महिला आरक्षक श्यामसखी व महिला आरक्षक रश्मि सेन का विशेष योगदान रहा है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.