Type Here to Get Search Results !

यूएनएफपीए एवं स्वास्थ्य विभाग की पहल गुना में E-MOTIVE प्रशिक्षण आयोजित

 यूएनएफपीए एवं स्वास्थ्य विभाग की पहल गुना में E-MOTIVE प्रशिक्षण आयोजित


गुना 

मातृ स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने तथा प्रसवोत्तर रक्तस्राव (Postpartum Haemorrhage–PPH) के प्रभावी एवं समयबद्ध प्रबंधन के उद्देश्य से यूएनएफपीए एवं स्वास्थ्य विभाग, गुना के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय E-MOTIVE प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

E-MOTIVE का पूर्ण रूप Early detection of Postpartum Haemorrhage and Treatment using the ए-मोटिव फर्स्ट बंडल रिस्पांस है। यह प्रसवोत्तर रक्तस्राव की शीघ्र पहचान, त्वरित प्रतिक्रिया और समय पर उपचार पर केंद्रित एक व्यावहारिक एवं प्रमाण-आधारित प्रशिक्षण पद्धति है। इसका उद्देश्य प्रसव के बाद होने वाले अत्यधिक रक्तस्राव को समय रहते पहचानकर आवश्यक उपचार बिना देरी शुरू करने के लिए स्वास्थ्यकर्मियों की दक्षता को मजबूत करना है।

प्रशिक्षण में गुना जिले के विभिन्न डिलीवरी पॉइंट्स से गाइनेकोलॉजिस्ट, पीजीएमओ, मेडिकल ऑफिसर्स, नर्सिंग ऑफिसर्स एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने सहभागिता की। लार्डल हैल्थ के मास्टर ट्रेनर्स सुश्री रिंकल, सुश्री पद्मा एवं डॉ. रश्मि द्वारा प्रतिभागियों को कैलीब्रेटेड पीपीएच ड्रेप्स के माध्यम से रक्तस्राव की मात्रा का सटीक आकलन, प्रसवोत्तर रक्तस्राव के प्रबंधन, बलून टैम्पोनाड सहित विभिन्न जीवनरक्षक प्रक्रियाओं एवं अन्य महत्वपूर्ण हस्तक्षेपों का व्यावहारिक और हैंड्स-ऑन अभ्यास कराया गया।

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सहित अन्य चिकित्सा अधिकारियों की उपस्थिति रही। प्रशिक्षण का समन्वय यूएनएफपीए स्टेट हेड के मार्गदर्शन में डॉ. मेघा गुप्ता, डिस्ट्रिक्ट फैसिलिटेटर, यूएनएफपीए की अहम भूमिका रही

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य डिलीवरी पॉइंट्स पर कार्यरत स्वास्थ्यकर्मियों की पीपीएच की समय पर पहचान, रक्तस्राव का सटीक आकलन और त्वरित प्रबंधन संबंधी दक्षताओं को मजबूत करना है, जिससे प्रसवोत्तर रक्तस्राव के कारण होने वाली गंभीर मातृ जटिलताओं को समय रहते रोका जा सके।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.