Type Here to Get Search Results !

अवैध खनिज गतिविधियों के विरुद्ध खनिज विभाग की कार्रवाई, 04 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

 अवैध खनिज गतिविधियों के विरुद्ध खनिज विभाग की कार्रवाई, 04 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त


गुना 

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन, भंडारण एवं विक्रय के विरुद्ध खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खनिज विभाग की टीम ने रूठियाई क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान अवैध खनिज भंडारण में संलिप्त 04 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए। जब्त किए गए ट्रैक्टर-ट्रॉली को रूठियाई चौकी में खड़ा कराया गया है। प्रकरण में नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

उक्त कार्रवाई में प्रभारी खनिज निरीक्षक श्री विजय कुमार चक्रवर्ती सहित खनिज विभाग का अमला उपस्थित रहा। कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है तथा इनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.