Type Here to Get Search Results !

तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत सकतपुर में जागरूकता रैली आयोजित

 तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत सकतपुर में जागरूकता रैली आयोजित


गुना 

तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के अंतर्गत शासकीय माध्यमिक विद्यालय सकतपुर में तंबाकू एवं नशामुक्ति जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने ग्राम भ्रमण कर ग्रामीणों और अभिभावकों को तंबाकू सेवन के दुष्परिणामों की जानकारी दी तथा नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में उपस्थित विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को तंबाकू मुक्त रहने की शपथ दिलाई गई।

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम की नोडल अधिकारी श्रीमती विनिता सोनी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य युवाओं एवं ग्रामीणजनों को तंबाकू के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक कर स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज का निर्माण करना है। कार्यक्रम कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषिश्वर एवं जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर सरपंच श्री जगबीर सिंह चौहान, नोडल शिक्षक श्री राजीव कुमार शर्मा, विद्यालय प्रभारी श्री सीताराम धाकड़, शिक्षिका श्रीमती ममता मोहन, स्वास्थ्य विभाग से काउंसलर श्रीमती रेखा शर्मा एवं श्रीमती जागृति अहिरवार सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.