Type Here to Get Search Results !

मजबूरी का नहीं, मजबूती का नाम महात्मा गांधी है। मुनि श्रमण सागर जी।

 राघौगढ़ में श्रमण धारा प्रवचन माला 

मजबूरी का नहीं, मजबूती का नाम महात्मा गांधी है। मुनि श्रमण सागर जी। 

विपरीत परिस्थिति में हौसला बनाए रखने का मार्गदर्शन।


 राघौगढ़ 3 नवंबर। आचार्य गुरुवर विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य, प्रवचन वाचस्पति, विद्यागुरु कुल भूषण, औजस्वी वक्ता, बुंदेली आशु कवि मुनि श्रमण सागर जी महाराज ने राघौगढ़ नगर में जारी श्रमण धारा प्रवचन माला में मंगलवार को "हौंसला कैसे बनाए रखें" विषय पर मंगल प्रवचन करते हुए कहा। जीवन में आई चुनौतियां एवं विपरीत परिस्थितियों में आज हौसला न रखकर आत्महत्या जैसे जीवन समाप्त करने के निर्णय ले लेते हैं। आपने कहा जीवन में विपरीत परिस्थितियों में निराश न हो चुनौतियों का सामना हौसला रखकर करें अवश्य ही परिस्थितियों बदलेंगी। पिछले तीन-चार दिन पहले हुई एक दुखद घटना का उल्लेख करते हुए  आपने कहा पिता ने जीवन से निराश होकर पहले  अपने दो पुत्रों की हत्या की इसके बाद स्वयं रेल से कटकर मर गया। इस तरह की घटनाएं आए दिन सुनने में आ रही है।आपने कहा जीवन में तीन तरह से परेशानी आती है आर्थिक रूप से, मानसिक रूप से एवं शारीरिक रूप से। आर्थिक परेशानी का उदाहरण देते हुए आपने कहा सागर में एक परिवार था उनके बेटे ने वायदा व्यापार जैसे निकृष्ट कार्य में परिवार की सारी संपत्ति दाव पर लगा दी। मकान, दुकान एवं खेत बिक गया कुछ नहीं बचा। पिता ने हिम्मत नहीं हारी उन्होंने बीड़ी का कारोबार शुरू किया। आज वह परिवार सागर में बड़े उद्योगपतियों में गिना जाता है। बेटे ने भी गलत आदत छोड़कर पिता का साथ दिया। मानसिक परेशानी का उल्लेख करते हुए आपने कहा गधे को हम सबसे बुद्धिहीन मानते हैं एक बार गधा जा रहा था उसने ठीक से नहीं देखा और कुएं में गिर गया। जब गांव के मुखिया को पता चला तो उन्होंने सोचा कि इस गधे को तो कुएं से कोई निकलेगा नहीं, वह गधा कुएं में मर गया तो गंदगी से हालत खराब हो जाएगी। मिट्टी से कुएं को भरने के आदेश दिए। कुए को मिट्टी से भरने का कार्य प्रारंभ हो गया। जैसे-जैसे नीचे मिट्टी पहुंचती, गधा ऊपर आता चला गया और वह बाहर निकल आया।  गधे ने हौंसला रखा और वह बाहर निकल आया। शारीरिक परेशानी का उल्लेख करते हुए आपने कहा एक बार एक 20 वर्षीय युवक भूल से जैन तीर्थ सम्मेद शिखरजी की भगवान पारसनाथ की टोंक से लगभग 200 फीट नीचे गिर खाई में गया। उसकी हड्डियां टूट गई और हालत खराब हो गई। इतनी दुर्घटना होने के बाद भी उस युवक ने हिम्मत नहीं हारी और वह जोर-जोर से चिल्लाता रहा। ऊपर मंदिर की टोंक से श्रद्धालुओं ने सुना सब पहुंचे और उसको डोली में बिठाकर 10 किलोमीटर नीचे लेकर आए। इस तरह से इतनी गंभीर दुर्घटना होने के बावजूद भी उस युवक ने हिम्मत नहीं हारी। मुनिराज ने कहा कहावत है मजबूरी का नाम महात्मा गांधी है, मगर आपने कहा आचार्य गुरुवर विद्यासागर जी महाराज कहते थे मजबूरी का नाम महात्मा गांधी नहीं, मजबूती का नाम महात्मा गांधी है। जिसके साथ सत्य एवं अहिंसा का हौसला है वह कभी हिम्मत नहीं हार सकता। विपरीत परिणामों को साधना ही सच्ची साधना है। मुनिराज ने कहा अंतिम संस्कार में जो अग्नि जलाई जाती है उसे मुखाग्नि कहते हैं। मगर आचार्य गुरुवर विद्यासागर जी महाराज कहते थे। सिगरेट बीड़ी का नशा आधुनिक मुखाग्नि है। आपने यह भी कहा जिनके पास पैरों की जमीन सिर का छत होता है वह कभी हौसला नहीं खोते हैं। प्रवचन के समापन अवसर पर आपने अपनी लोकप्रिय कविता सुनाई शीर्षक है दिन-रात करके जीवन गुजर रहा है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.