Type Here to Get Search Results !

जीवन के हर क्षेत्र में मनमुटाव न कर तालमेल बैठाये। मुनिश्रमण सागर जी

 राघौगढ़ में श्रमण धारा प्रवचन माला 

जीवन के हर क्षेत्र में मनमुटाव न कर तालमेल बैठाये।         मुनिश्रमण सागर जी 

श्री सिद्ध चक्र मंडल विधान में सानिध्य का अनुरोध

 


राघौगढ़ 4 नवंबर। आचार्य गुरुवर विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य, प्रवचन वाचस्पति, औजस्वी वक्ता, विद्या गुरुकुल भूषण, बुंदेली आशु कवि मुनि श्रमण सागर जी महाराज ने बुधवार को राघौगढ़ में जारी श्रमण धारा प्रवचन माला के अंतर्गत "तालमेल कैसे बैठाएं" विषय पर मंगल प्रवचन करते हुए कहा जीवन के हर क्षेत्र में क्रिकेट में दो खिलाड़ियों, गुरु एवं शिष्य, पति-पत्नी, दो मित्रों के बीच विचार नहीं मिलने से मनमुटाव हो जाता है। यह समस्या किसी एक की नहीं है। यह समस्या सार्वभौमिक है। आपने कहा किसी के 100% विचार मिलते हैं मगर तालमेल नहीं बैठता है। किसी के 50% विचार मिलते हैं मगर तालमेल नहीं बैठता है। किसी के 100% विचार नहीं मिलते हैं मगर ताल मेल भी नहीं बैठता है। आपने कहा विचारों के साथ हर क्षेत्र में तालमेल बिठाना एक कला है। मुनि श्रमण सागर जी महाराज ने कहा जब आप किसी के निकट संपर्क में रहते हैं तो घनिष्ठ संबंध हो जाते हैं आत्मीयता  हो जाती है। धीरे-धीरे एक दूसरे की अच्छाई बुराई को देखकर उनके प्रति श्रृद्धा कम होने लगती है। आपने कहा मेरे जीवन में जितने लोग उनमें मात्र मेरे दीक्षा गुरु आचार्य विद्यासागर जी महाराज ऐसे व्यक्तित्व की प्रतिमूर्ति हैं जिनके मेरे मन अपार श्रृद्धा है।भावावेश में जो नव दंपति जीवन भर साथ निभाने का वायदा कर प्रेम विवाह करते हैं उनकी स्थिति यह होती है कि धीरे-धीरे उनके संबंधों में खटास आ जाती है और वह खटास विवाह संबंध विच्छेद में बदल जाती है। हर व्यक्ति में बुराइयां एवं अच्छाइयां दोनों होती हैं। अगर आप बुराइयों को नजर अंदाज कर अच्छाइयों को ही देखेंगे तो दूरियां नहीं बढ़ेगी। गुस्से में बिना बेचारे जो कदम उठाते हैं वह मूर्ख कहलाते हैं। आचार्य आपने आचार्य गुरुवर विद्यासागर जी महाराज के कथन का उल्लेख करते हुए कहा जीवन में कभी हार तो होती ही नहीं है। जीत मिलेगी या सीख मिलेगी। आपने यह भी कहा प्रयास करने पर गुच्छे की अंतिम चाबी से ताला खुल जाता है। जीवन में सारा खेल पूण्य और पाप का है। सुख में फूलों न दुख में कूलो। जीवन में आए सुख को पचाना सीखो। सुख में चिल्लाओगे तो मित्र भी दुश्मन बन जाएंगे। 

विपरीत परिस्थितियों में कोई आपकी मदद कर रहा है तो आप उसे हितेषी मानने से पहले सतर्क रहें। मदद करने के पीछे उसके उद्देश्य को समझें वह प्रबल शत्रु हो सकता है। मुनि श्रमण सागर जी महाराज ने कहा परिवार में पति-पत्नी के बीच विचार मिलते हैं, मगर छोटी-छोटी बातों पर मनमुटाव हो जाता है। पत्नी कह रही है आज रोटी बनाना है। पति का रहा है आज पराठे बनाओ। इस बात पर परिवार में विवाद हो जाता है। आपने कहा इस विवाद पर शांति से विचार करें और हल निकाले इसका हल दोनों मिलकर इस तरह निकाले आज रोटी बना लो 4 दिन बाद पराठे बना लेना। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से मनमुटाव बढ़ता है। जिस समय विवाद की स्थिति बने गुस्सा न करें। बिना गुस्सा के विचार करेंगे तो रास्ता निकलेगा। गुस्सा कमजोर व्यक्ति की झूठी ताकत है। किसी भी व्यक्ति की मेहनत बेकार नहीं जाती है। मुनिराज ने कहा विचार न मिले ताल में न हो तब भी संकट के समय में अपने ही काम आते हैं। मुनि श्रमण सागर जी महाराज ने प्रवचन के समापन में अपनी लोकप्रिय कविता सुनाई कुछ समझ में नहीं आता क्या करें क्या ना करें हम ‌

                        राघौगढ़ नगर में आचार्य गुरुवर विद्यासागर जी महाराज के चरण स्थापित करने एवं आगामी अष्टहानिका महापर्व में 17 नवंबर से 24 नवंबर तक श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान मुनि संघ के सानिध्य में आयोजित करने जैन समाज राघौगढ़ की ओर से मुनिराज को श्रीफल भेंट कर अनुरोध किया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.