युवा कांग्रेस नरयावली ने पूरी श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाई पं.जवाहरलाल नेहरू की जयंती।
बच्चों को बांटी शैक्षणिक सामग्री,विचार गोष्ठी का किया आयोजन।
पं.नेहरू जी ने विश्व में हिंदुस्तान की अलग पहचान बनाई........सुरेन्द्र चौधरी
आधुनिक भारत के निर्माता एवं देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व.पं. जवाहरलाल नेहरू की जयंती ( बाल दिवस ) के अवसर पर युवा कांग्रेस नरयावली विधानसभा के तत्वावधान में मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी के मुख्य आतिथ्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन पूरी श्रद्धा एवं गरिमा के साथ किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित कांग्रेसजनों ने पं.जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।इसके पश्चात बच्चों को कॉपी,पेन एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई साथ ही विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि पं.जवाहरलाल नेहरू आजादी के बाद देश को एकता के सूत्र में पिरोए रखने वाले आधुनिक भारत के युगदृष्टा एवं महान नेता थे। उन्होंने देश के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में विकास की नई इबारत लिखी। देश में बड़े-बड़े कल-कारखानों एवं औद्योगिक संस्थानों की स्थापना कर भारत को विकास की नई दिशा दी।उन्होंने विश्व में हिंदुस्तान की एक अलग पहचान स्थापित की, जो आज भी चिरस्थायी है।कार्यक्रम में जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष आर.आर.पाराशर,जतिन चौकसे,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सदर के अध्यक्ष रवि उमाहिया,युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी,युवा कांग्रेस नरयावली विधानसभा अध्यक्ष रोहित वर्मा,जिला कांग्रेस सचिव मनोज राय,राजा सिंह बुंदेला,जय पाराशर,विजय पाराशर,अजय अहिरवार,इंजी.सत्यम सिंह चौधरी,कल्याण सिंह आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम का संचालन युवा कांग्रेस मकरोनिया ब्लॉक अध्यक्ष साहित्य पाण्डेय ने किया तथा आभार युवा कांग्रेस सागर ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष राहुल कुशवाहा ने व्यक्त किया।इस अवसर पर प्रेम नारायण अहिरवार,छोटे लाल,मदन अहिरवार,आशीष चौधरी,अन्नू अहिरवार,गोविन्द अहिरवार,भदई अहिरवार, छोटू अहिरवार,कमलेश कुमार आदि मौजूद थे।
