राघौगढ़ में श्रमण धारा प्रवचन माला
बाहर एवं अंतरंग से स्वच्छ सफेद बने, किसी के साथ विश्वास घात न करें। मुनि सागर जी
जैन धर्म में धन्य तेरस का महत्व बताया।
राघौगढ़ 7 नवंबर। आचार्य गुरुवर विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य, प्रवचन वाचस्पति, औजस्वी वक्ता, महा तपस्वी, बुंदेली महाकवि मुनि श्रमण सागर जी महाराज ने राघौगढ़ में जारी श्रमण धारा प्रवचन माला के 112 वे दिन "स्वच्छ सफेद कैसे बने" विषय पर मंगल प्रवचन करते हुए कहा हर व्यक्ति को ऊपर से एवं अंदर से स्वच्छ निर्मल बनने की आवश्यकता है। मुनिराज ने कहा चार तरह के लोग होते हैं पहले ऊपर से भी सफेद एवं अंतरंग से भी सफेद इस श्रेणी में आचार्य विद्यासागर जी एवं श्रावकों में जबलपुर के सुप्रसिद्ध वैध डॉक्टर पी सी जैन आते हैं। दूसरे वे होते हैं जो बाहर से भी काले और अंदर से भी काले होते हैं। इस श्रेणी में कोयला आता है। तीसरे में होते हैं जो ऊपर से काले और अंदर से सफेद होते हैं इस श्रेणी में सिंघाड़ा, कमलगट्टा एवं कोयल आती है। चौथी श्रेणी में वे लोग आते हैं जो बाहर से सफेद और अंदर से काले होते हैं। चौथी श्रेणी के वह लोग हैं जिनसे परिवार ,समाज, धर्म, राष्ट्र सहित सारे विश्व में हाहाकार मचा हुआ है। इस श्रेणी में आपने बगुले का उल्लेख किया। ऊपर से सफेद दिखने वाले एवं अंतरंग से काले होने वाले लोगों से नुकसान हो रहा है। मुनिराज ने कहा डॉक्टर एवं संतो को भगवान का दूसरा रूप माना जाता है। वर्तमान में डॉक्टरों द्वारा मरीज के साथ जिस तरह का खिलवाड़ किया जा रहा है वह चिंता विषय है। दवा बनाने वाली कंपनी मेडिकल स्टोर एवं डॉक्टर मिलकर गरीब मरीजों का शोषण कर रहे हैं। डॉक्टर मरीज के पेट का ऑपरेशन कर रहे हैं और मरीज की एक किडनी निकाल लेते हैं। इस घातक प्रवृत्ति को रोकना आवश्यक है। अपने दोहराया हम सुधरेंगे युग सुधरेगा, हम बदलेंगे युग बदलेगा। वर्तमान में समाज में एक दूसरे के प्रति ईर्ष्या बढ़ रही है। हित चिंतक उसे कहते हैं जो हित का चिंता करता है। एक वह होता है दूसरे के हित को देखकर चिंता में पड़ जाता है। मुनिराज ने संतो के संबंध में आचार्य गुरुवर विद्यासागर जी महाराज ने कहे वचनों का उल्लेख किया।संत की अंतिम कमजोरी ख्याति के पीछे भागना है।
मुनि श्रमण सागर जी महाराज ने कहा जो ऊपर से सफेद दिखते हैं अंतरंग से काले हैं ऐसे लोग राष्ट्र समाज धर्म एवं परिवार का नुकसान कर रहे हैं ऐसे लोगों की कुटिलता से बचने की सलाह अपने दी।
मुनि श्रमण सागर जी महाराज ने जैन धर्म के अनुसार धनतेरस को धन्य तेरस बताते हुए उल्लेख किया आज ही के दिन जैन धर्म के 24 में तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी ने समव शरण का त्याग कर योग निरोध धारण किया था। कब से ही इस शुभ दिन को ध्यान तेरस अथवा धनतेरस कहते हैं। जैन धर्म में इस शुभ दिन का विशेष महत्व है।
कार्यक्रम संचालक विकास कुमार जैन ने भगवान महावीर निर्वाण महोत्सव 9 नवंबर सोमवार के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया प्रातः 6:45 बजे से भगवान का अभिषेक शांति धारा एवं निर्माण लाडू चढ़ाया जाएगा। संत सुधा सागर धाम स्थित संभवनाथ जिलालय में यह कार्यक्रम प्रातः 7:15 बजे से होंगे। प्रातः 8:00 बजे दोनों मुनिराज के सानिध्य में आचार्य गुरुवर विद्यासागर जी महाराज की सामूहिक पूजन होगी। जैन पाठशाला का मंगल कलश स्थापित होगा। चतुर्मास में निःस्वार्थ भाव से सेवा देने वाले नगर वासियों का सम्मान किया जाएगा। तत्पश्चात चातुर्मास के मंगल कलशों का वितरण किया जाएगा।
