Type Here to Get Search Results !

नेशनल लोक अदालत के माध्यम से आपसी राजीनामा से कुल 1968 प्रकरणों का किया गया निराकरण

 


गुना 

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुना श्री अमिताभ मिश्र के मार्गदर्शन में दिनांक 14 मार्च 2026 शनिवार को जिले के समस्त न्यायालयों में वृहद स्तर पर इस वर्ष की प्रथम ’नेशनल लोक अदालत’ का आयोजन किया गया।   

म. प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार वर्ष की प्रथम नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ मुख्य न्यायाधिपति श्री संजीव सचदेवा म. प्र. उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा ऑनलाईन माध्यम से किया गया। जिसमे जिले के समस्त न्यायाधीशगण वर्चुअल माध्यम से सम्मिलित हुए। उक्त कार्यक्रम के पश्चात प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुना श्री अमिताभ मिश्र, द्वारा गांधी हॉल में नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया गया। शुभारंभ समारोह में श्री सुरेश कुमार चैबे अध्यक्ष उपभोक्ता फोरम, श्री सुरेश कुमार सूर्यवंशी, श्री ओमप्रकाश रघुवंशी, सुश्री शैलजा गुप्ता, श्री राघवेन्द्र भारद्वाज, श्री राधाकिशन मालवीय, श्रीमती सोनाली शर्मा जिला न्यायाधीशगण, सुश्री मधुलिका मुले मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्रीमती वंदना त्रिपाठी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एवं अन्य न्यायाधीशगण, श्री सर्वेश चतुर्वेदी जिला विधिक सहायता अधिकारी गुना, सचिव अभिभाषक संघ गुना सहित अन्य बैंक, विद्युत, नगर पालिका के विभागीय अधिकारीगण, अधिवक्तागण, लीगल एड डिफेंस कांउसेल्स के अधिवक्तागण, जिला न्यायालय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुना के कर्मचारीगण, पैरालीगल वॉलेंटियर, पक्षकारगण उपस्थित रहे।

श्री अमिताभ मिश्र प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुना द्वारा विद्युत कंपनी, नगर निगम, बैंक, बीमा कंपनी के स्‍टॉल पर जाकर तथा प्रत्येक खंडपीठ का भ्रमण कर समस्त संबंधित को लोक अदालत में अधिक से अधिक से अधिक संख्या में प्रकरण के निराकरण हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही उनके द्वारा बताया गया कि इस नेशनल लोक अदालत में सिविल, आपराधिक, विद्युत अधिनियम, एनआईएक्ट, चैक बाउन्स, मोटर दुर्घटना दावा, बीएसएनएल आदि विषयक प्रकरणों के निराकरण हेतु जिला स्तर पर 15 खंडपीठ एवं तहसील राघौगढ मे 05, चांचौडा मे 03 एवं आरोन में 01 खंडपीठ का गठन किया गया है। 

14 मार्च को आयोजित की गई नेशनल लोक अदालत में संपूर्ण जिले में न्यायालयों के राजीनामा योग्य रैफर 767लंबित प्रकरणों में से 485 प्रकरण एवं 12258 प्रिलिटिगेशन प्रकरणों मे से 1456 प्रीलिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण किया गया। 

नेशनल लोक अदालत में निराकृत प्रकरणों की जानकारी

श्रीमती वंदना त्रिपाठी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुना द्वारा बताया गया कि- इस वर्ष की प्रथम नेशनल लोक अदालत में संपूर्ण जिले में न्यायिक खंडपीठों में न्यायालयों के लंबित प्रकरणों में से 53227330/-रू. की राशि के 512 प्रकरण निराकृत हुए। जिसमें कुटुंब न्यायालय के पारिवारिक प्रकरणों सहित न्यायालयों में लंबित नियमित प्रकरणों में 149 आपराधिक प्रकरण, 127चैक बाउन्स, 19 मोटर दुर्घटना दावा के  30 फैमेली मेटर्स , 18 सिविल , 19 विद्युत , 123विविध प्रकरण निराकृत हुए। 

निराकृत 19 क्लेम प्रकरणों में राशि रू 9285000/- के अवार्ड आपसी समझौते के  आधार पर पारित किए गए। नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के 127 प्रकरण निराकृत हुए जिनमें 39181986/- रूपये के चैकों की राशि में सेटलमेंट किया गया। 1702892/- रूपये की राशि के 31 सिविल प्रकरणों का निराकरण हुआ। प्रिलिटिगेशन प्रकरणों में रूपये 27847626/-रू. राशि के 1456 प्री-लीटिगेशन जिसमें बैंक रिकवरी के 106 विद्युत के 527, जलकर के 399 एवं अन्य 424प्रकरण निराकृत हुए।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.