गुना
उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत जिले के 1679 परीक्षा केंद्रों पर कुल 30450 नव साक्षर महिला/पुरुषों के द्वारा आज परीक्षा दी गई
उक्त परीक्षा की जिला एवं विकासखंड स्तर से मॉनिटरिंग डीईओ, डीपीसी, प्रिंसिपल डायट, जिला प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी, जिला सह समन्वयक साक्षरता, बीईओ बीआरसीसी, बीएसी, जनशिक्षक, संकुल सह समन्वयक साक्षरता तथा कार्यक्रम से जुड़े अन्य विभागों के जिला अधिकारियों के द्वारा की गई
उल्लेखनीय है कि परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देने आने वाले सभी परीक्षार्थी महिला पुरुषों का तिलक लगाकर एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया
परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
