Type Here to Get Search Results !

पात्र परिवारों को 2-2 माह का एकमुश्त राशन वितरण

 


गुना 

शासन के निर्देशानुसार माह मार्च-अप्रैल 2026 का 02 माह का एकमुश्त राशन वितरण 10 मार्च से 15 अप्रैल 2026 तक किया जावेगा। इसके लिये हितग्राही को पीओएस मशीन पर 01 बार मार्च माह और 01 बार अप्रैल माह के लिये, इस प्रकार कुल 02 बार मशीन पर अपना अंगूठा लगाकर बायोमेट्रिक सत्यापन करना अनिवार्य है। जिससे हितग्राही को मार्च और अप्रैल माह का राशन एक साथ प्राप्त हो जाएगा। इसी प्रकार मई-जून 2026 का 02 माह का एकमुश्त राशन वितरण 01 मई से 30 मई 2026 तक किया जावेगा। इसके लिये हितग्राही को पीओएस मशीन पर 01 बार मई माह और 01 बार जून माह के लिये, इस प्रकार कुल 02 बार अपना अंगूठा लगाकर बायोमेट्रिक सत्यापन करना अनिवार्य है तथा आपको मई और जून माह का राशन एक साथ प्राप्त हो जाएगा। पात्र हितग्राही राशन के साथ पीओएस मशीन से निकली 02 माह की पावती भी प्राप्त करें। 1 बार में 2 माह की पात्रतानुसार अन्त्योदय राशन कार्डधारियों को 70 किग्रा. खाद्यान्न व नमक 2 किग्रा. 2 रूपये में, एवं शक्कर 2 किग्रा. 40 रूपये में प्रति परिवार प्रदाय किया जावेगा। तथा प्राथमिकता परिवारों को 10 किग्रा. खाद्यान्न प्रति सदस्य व नमक 2 किग्रा. 2 रूपये में प्रदाय किया जावेगा।

पात्र परिवारों द्वारा ध्यान देने योग्य बातें

परिवार के शेष सदस्यों की KYC अनिवार्यतः कराएं, मोबाइल पर SMS के माध्यम से प्रेषित सूचना से वितरित राशन सामग्री का मिलान किया जाए, राशन सामग्री प्राप्त करते समय पीओएस मशीन से जारी पावती अवश्य प्राप्त करें, राशन सामग्री प्राप्त होने में किसी प्रकार की कठिनाई होने पर सीएम हेल्पलाईन टोल फ्री नंबर- 181 पर शिकायत दर्ज कराएं।


Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.