Type Here to Get Search Results !

क्रांतिवीर तात्या टोपे विश्वविद्यालय गुना में विश्वविद्यालय विकास एवं उन्नयन समिति की बैठक सम्‍पन्‍न

 


गुना 

क्रांतिवीर तात्या टोपे विश्वविद्यालय गुना में विश्वविद्यालय विकास एवं उन्नयन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आज आयोजित की गई बैठक में गुना अशोकनगर तथा शिवपुरी जिलों से पधारे गणमान्य नागरिक सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता की। बैठक की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर डॉ. किशन यादव ने की इसमें कुलसचिव श्री ए के मुगदल परीक्षा नियंत्रक डॉ प्रभात चौधरी एवं अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे

कार्यक्रम का शुभारंभ कुलसचिव श्री ए के मुगदल ने अपने उद्बोधन से किया उन्होंने विश्वविद्यालय की स्थापना से लेकर विगत दो वर्षों की प्रमुख उपलब्धियों पर विस्तृत प्रकाश डाला तथा आगामी एक वर्ष की रूपरेखा पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से सभी के समक्ष रखी। कुलसचिव ने कुलगुरु के कुशल नेतृत्व की सराहना करते हुए सीमित संसाधनों के बावजूद परीक्षाओं के सुचारु संचालन शिक्षा की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार योग्य अतिथि विद्वानों की चयन प्रक्रिया एवं अन्य उपलब्धियों को रेखांकित किया उन्होंने विगत दो वर्षों की प्रगति को अत्यंत उल्लेखनीय बताते हुए आगामी एक वर्ष का मिशन एवं विजन समिति सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया तथा सभी से सुझाव आमंत्रित किए

प्रस्तुत विजन में मुख्य रूप से  डिजिटाइजेशन पर विशेष बल, एकेडमिक एवं रिसर्च क्षेत्र में उत्कृष्टता, स्थानीय आवश्यकताओं पर आधारित पाठ्यक्रम, उद्योग आधारित कार्यक्रम एवं अनुशासन मानव संसाधन विकास तथा समय प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण पहलू बिंदुओं पर विशेष जोर दिया गया  

बैठक में कुलसचिव ने कैंपस में एआई आधारित तकनीकों के उपयोग पर भी विचार व्यक्त किए जिससे विश्वविद्यालय की गतिविधियां अधिक पारदर्शी कुशल एवं गुणवत्तापूर्ण बन सकें। आगामी वर्ष की कार्ययोजना को तीन चरणों में विभाजित किया गया है।  

बैठक में समिति सदस्यों से प्राप्त फीडबैक अत्यंत मूल्यवान रहा सदस्यों ने विश्वविद्यालय के विकास के लिए विभिन्न सुधारों नए विषयों एवं अन्य मुद्दों पर महत्वपूर्ण सुझाव दिए जिन पर आगे गहन विचार विमर्श किया जाएगा।

अंत में कुलगुरु प्रोफेसर डॉ किशन यादव ने सभी सदस्यों से विश्वविद्यालय के निर्माण में सक्रिय एवं निरंतर सहभागिता सुनिश्चित करने का हार्दिक आह्वान किया। कार्यक्रम का मंच संचालन सुश्री अंतिमा सक्सेना ने कुशलतापूर्वक किया तथा आभार प्रस्ताव श्रीमति प्रियंका भदौरिया ने प्रस्तुत किया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.