डायल- 12 जवानों ने घायल हुई महिलाओं को एफ़ आर व्ही वाहन से पहुँचाया** अस्पताल।*
गुना के थाना धरनावदा क्षेत्र में रुठियाई से धरनावदा रोड पर सवारी ऑटो अनियंत्रित होकर पलट जाने से 07-08 महिलाएँ घायल हो गयी है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 10-03-2026 को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल धरनावदा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ आरक्षक मोहर सिंह एवं पायलेट माखन सिंह गुर्जर ने घटनास्थल पर पहुँचकर बताया कि रुठियाई से पटना गाँव जा रहा सवारी ऑटो अनियंत्रित होकर पलट जाने से 07-08 महिलाएँ घायल हो गयी थी, डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी घायलों को एफ़ आर व्ही वाहन की मदद से रुठियाई अस्पताल में भर्ती करवाया । जहाँ घायल महिलाओं का उपचार किया जा रहा है।
