Type Here to Get Search Results !

प्राईज सपोर्ट स्‍कीम योजनांतर्गत ई-उपार्जन पोर्टल पर चना तथा मसूर फसल के समर्थन मूल्‍य पर उपार्जन करने के लिये कृषकों के पंजीयन जारी

 प्राईज सपोर्ट स्‍कीम योजनांतर्गत ई-उपार्जन पोर्टल पर चना तथा मसूर फसल के समर्थन मूल्‍य पर उपार्जन करने के लिये कृषकों के पंजीयन जारी 


गुना 

रबी वर्ष 2025-26 (विपणन वर्ष 2026-27) में प्राईज सपोर्ट स्‍कीम योजनांतर्गत ई-उपार्जन पोर्टल पर चना तथा मसूर फसल के समर्थन मूल्‍य पर उपार्जन करने के लिये कृषकों के पंजीयन दिनांक 20 फरवरी से 16 मार्च 2026 तक तथा भावांतर योजनांतर्गत सरसो के पंजीयन दिनांक 26 फरवरी 2026 से 20 मार्च 2026 तक किये जायेगे हैं। कृषक भाइयों को सूचित किया जाता है कि गेंहू पंजीयन हेतु जारी दिशा निर्देश के अनुरूप खाद़्य विभाग के पोर्टल पर चना, मसूर एवं सरसो का पंजीयन किया जायेगा। भावांतर योजनांतर्गत सरसों हेतु अधिसूचित मंडियों में विक्रय अवधि 23 मार्च 2026 से 30 मई 2026 तक ही शासन द्वारा नियत की गई हैं। कृषक भाई अधिसूचित मंडियों में सरसों फसल का विक्रय कर भावांतर योजना का लाभ ले सकेंगे।

इनके अतिरिक्‍त जिले के कामन सर्विस सेंटरों, एम.पी.ऑनलाईन कियोस्‍कों, लोकसेवा केन्‍द्रो, साइबर केफे, सहायता केन्‍द्रों एवं किसान मोबाइल एप पर पंजीयन किये जायेंगें।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.