Type Here to Get Search Results !

एकलव्य छात्रावास में बालिकाओं को एचपीवी टीकाकरण संबंधी काउंसलिंग

 


गुना 

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषिश्वर के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एकलव्य छात्रावास में बालिकाओं के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण संबंधी काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को गर्भाशय ग्रीवा कैंसर (सर्वाइकल कैंसर) से सुरक्षित रखना रहा। इस अवसर पर जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सुदर्शन कुशवाह एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.आर. माथुर द्वारा छात्रावास की बालिकाओं को एचपीवी संक्रमण, उससे होने वाले संभावित कैंसर के जोखिम तथा एचपीवी टीकाकरण के महत्व के बारे में सरल एवं प्रभावी तरीके से जानकारी दी गई।

काउंसलिंग के दौरान बताया गया कि एचपीवी टीका पूर्णतः सुरक्षित एवं प्रभावी है तथा भविष्य में सर्वाइकल कैंसर से बचाव का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। साथ ही बालिकाओं की जिज्ञासाओं का समाधान कर टीकाकरण से संबंधित भ्रांतियों को दूर किया गया।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी पात्र आयु वर्ग की बालिकाओं से एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराने की अपील की गई। कार्यक्रम में एकलव्य छात्रावास के प्राचार्य अभिषेक पाण्डे, वार्डन सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.