Type Here to Get Search Results !

एचपीवी टीकाकरण कार्य में लापरवाही पर संविदा ए.एन.एम. के विरुद्ध कार्यवाही

 

Guja 


जिले में किशोरी बालिकाओं के स्वास्थ्य संरक्षण हेतु संचालित एच.पी.वी. टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुंभराज में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं का टीकाकरण किया जा रहा है।

खंड चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बीनागंज द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त टीकाकरण कार्य हेतु नियुक्त श्रीमती कुसुम माहौर, संविदा ए.एन.एम., दिनांक 20 मार्च 2026 से बिना पूर्व सूचना के ड्यूटी पर उपस्थित नहीं रहीं। इसके कारण टीकाकरण हेतु उपस्थित बालिकाओं को असुविधा हुई तथा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप टीकाकरण कार्य प्रभावित हुआ।

उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी उनके द्वारा टीकाकरण सत्र को समयपूर्व छोड़ने एवं निर्देशों की अवहेलना किए जाने पर चेतावनी तथा एक दिवस का वेतन कटौती की कार्यवाही की जा चुकी है। इसके बावजूद कार्य में सुधार न होने एवं निर्देशों का पालन न किए जाने को गंभीर लापरवाही मानते हुए संविदा मैन्युअल 2025 के प्रावधानों के अंतर्गत दंडात्मक कार्यवाही की गई है।

उक्त कृत्य के फलस्वरूप श्रीमती कुसुम माहौर, संविदा ए.एन.एम., का माह मार्च 2026 का 07 दिवस का संविदा मानदेय काटे जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति होने पर कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही किए जाने की चेतावनी भी दी गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जनस्वास्थ्य से जुड़े कार्यक्रमों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा निर्धारित दायित्वों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.