Type Here to Get Search Results !

सीपीसीटी परीक्षा की तैयारी के लिये ई-दक्ष केंद्र गुना में प्रशिक्षण हेतु पंजीयन प्रारंभ


गुना 

मध्यप्रदेश शासन द्वारा आयोजित की जाने वाली विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं हेतु आवश्यक अहर्यता के रूप में कंप्यूटर डिप्लोमा के साथ-साथ सीपीसीटी परीक्षा को भी अनिवार्य किया गया है। कंप्यूटर प्रोफिशियेंशी सर्टिफिकेशन टेस्ट (CPCT) की परीक्षा एमपीएसईडीसी भोपाल द्वारा समय-समय पर आयोजित की जाती है। जिसकी तैयारी हेतु आवेदक एमपीएसईडीसी भोपाल द्वारा स्थापित जिला ई-गवर्नेस समिति अंतर्गत संचालित ई-दक्ष केंद्र, पुरानी तहसील परिसर, हनुमान चौराहा के पास, गुना जिला गुना में अपना पंजीयन करा सकते है।

 शासन द्वारा प्रशिक्षण की अवधि 45 घंटे निर्धारित की गयी है जिसके लिए प्रशिक्षार्थियों को राशि रुपये 1000/- का शुल्क ई-दक्ष केन्द्र, जिला गुना में जमा कराना आवश्यक है। प्रशिक्षण के सम्बन्ध में अधिक जानकारी प्राप्त किये जाने हेतु 9098326808, 9407205150 पर संपर्क किया जा सकता है |

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.