गुना
वित्तीय वर्ष 2025-26 के समापन को दृष्टिगत रखते हुए बैंकों की कार्यप्रणाली में 30 एवं 31 मार्च 2026 को विशेष व्यवस्था लागू की गई है। इस संबंध में सभी बैंक ग्राहकों को आवश्यक सूचना जारी की गई है, ताकि वे समय रहते अपने बैंकिंग कार्यों का नियोजन कर सकें। जारी सूचना के अनुसार 30 मार्च 2026 (सोमवार) को सभी बैंक शाखाएं सामान्य दिनों की तरह पूर्ण समय (फुल टाइम) खुली रहेंगी तथा ग्राहकों को सभी प्रकार की बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। वहीं 31 मार्च 2026 (मंगलवार) को वित्तीय वर्ष का अंतिम दिन होने के कारण केवल चेस्ट शाखाएं एवं सरकारी व्यवसाय से संबंधित शाखाएं ही खुली रहेंगी। इस दिन मुख्य रूप से बैंक का आंतरिक कार्य, लेखा समापन एवं शासकीय चालानों से संबंधित कार्य संपादित किए जाएंगे।
बैंक प्रबंधन द्वारा सभी ग्राहकों से अनुरोध किया गया है कि वे अपनी बैंकिंग आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए 30 मार्च तक ही आवश्यक कार्य पूर्ण करने का अनुरोध किया गया।
