डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर जिला स्तरीय कार्यक्रम 14 अप्रैल को
गुना
शासन के निर्देशानुसार डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में 10 अप्रैल से 14 अप्रैल 2026 तक जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला स्तरीय कार्यक्रम दिनांक 14 अप्रैल 2026 को शुभ विदाई गार्डन, गुना में प्रातः 11 बजे से आयोजित किया जाएगा।
कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल द्वारा कार्यक्रम की सुचारु एवं व्यवस्थित रूप से आयोजन सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दायित्व सौंपे गए हैं। कार्यक्रम स्थल पर बैठक व्यवस्था, पेयजल, विद्युत, स्वच्छता, यातायात नियंत्रण, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है
