Type Here to Get Search Results !

नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा: 1498 आंगनबाड़ी केंद्रों पर सम्मेलन, 28 हजार से अधिक महिलाओं की सहभागिता

 नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा: 1498 आंगनबाड़ी केंद्रों पर सम्मेलन, 28 हजार से अधिक महिलाओं की सहभागिता


‎‎गुना 

जिले में ‘‘नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा’’ का आयोजन 10 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक किया जा रहा है। कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिलेभर में व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा अंतर्गत जिले के 1498 आंगनबाड़ी केंद्रों पर नारी शक्ति वंदन सम्मेलन आयोजित किए गए। इन सम्मेलनों में कुल 28,271 महिलाओं एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रमों में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जिससे उनके सामाजिक और राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में सकारात्मक संदेश गया।

सम्मेलन के दौरान नई दिल्ली से आयोजित माननीय प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी सभी केंद्रों पर दिखाया गया, जिसे उपस्थित महिलाओं और आमजन ने ध्यानपूर्वक देखा और सराहा।

कार्यक्रम में महिलाओं को नारी शक्ति वंदन अधिनियम, इसके उद्देश्यों, महिला आरक्षण कानून तथा महिलाओं के राजनीतिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी के महत्व और अपने अधिकारों के उपयोग के प्रति प्रेरित किया गया।

महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस पखवाड़े के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने, उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समाज में उनकी भागीदारी को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। जिले में आगामी दिनों में भी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक महिलाओं को लाभान्वित किया जा सके।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.