Type Here to Get Search Results !

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई, 18 हजार रुपये की अवैध मदिरा एवं लाहन जब्त

 अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई, 18 हजार रुपये की अवैध मदिरा एवं लाहन जब्त



गुना 


कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन में जिले में अवैध मदिरा के विनिर्माण, विक्रय, संग्रहण, परिवहन एवं जहरीली शराब के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में श्री संदीप शर्मा, उपायुक्त आबकारी संभाग ग्वालियर के निर्देशन में आबकारी विभाग द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है।

जिला आबकारी अधिकारी श्री गुरुप्रसाद केवट के मार्गदर्शन में दिनांक 25 अप्रैल 2026 को आबकारी वृत्त गुना-1 के प्रभारी श्री राधाकिशन अटारिया द्वारा ग्राम सिंगवासा चक, मातापुरा मोहल्ला एवं गढ़लागिर्द क्षेत्र में दबिश दी गई।

कार्रवाई के दौरान गढ़लागिर्द क्षेत्र से 02 प्लास्टिक ड्रमों में लगभग 300 किलोग्राम लाहन तथा सिंगवासा चक से 15 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त की गई। मौके पर ही लाहन को नष्ट कर दिया गया।


आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)A एवं 34(1)F के अंतर्गत कुल 03 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं। जब्त सामग्री का अनुमानित मूल्य 18,000 रुपये बताया गया है।


उक्त कार्रवाई में आबकारी आरक्षक गोविंद सिंह मीणा, अरुण कुमार शर्मा, दिनेश कुमार राठौर एवं महिला आरक्षक पूजा रघुवंशी की भूमिका सराहनीय रही।


आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध लगातार सजगता के साथ कार्रवाई जारी है, जिससे जिले में अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.