कलेक्टर के निर्देश पर वित्तीय वर्ष 2025-26 में नाप-तौल विभाग की प्रभावी कार्यवाही
गुना
कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 में माह अप्रैल 2025 से माह मार्च 2026 तक नाप– तौल विभाग गुना के द्धारा जिले में 3283 विभिन्न संस्थानों (किराना, दूध डेयरी, मिठाई संस्थानों, कबाडा, लोहा व्यापारी हार्डवेयर, मसाला आटा चक्की, कृषि सेवा केंद्र, गल्ला एवं अन्य संस्थान) की जांच कर विधिक माप विज्ञान अधिनियम 2009 की विभिन्न धाराओं के तहत् 150 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये, जबकि वित्तीय वर्ष 2024 -25 में विभाग के द्वारा 121 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये थे, तुलनात्मक रूप से विभाग द्वारा इस वित्तीय वर्ष 2025-26 में +29 प्रकरण अधिक दर्ज किये गये एवं वित्तीय वर्ष 2025 -26 में अप्रैल 2025 से माह मार्च 2026 तक नाप-तौल विभाग गुना द्वारा 4218215/- की आय अर्जित की गयी। जबकि वित्तीय वर्ष 2024-25 में 4086885/- की आय अर्जित की गयी थी, तुलनात्मक रूप से विभाग के द्वारा इस वित्तीय वर्ष 2025 -26 में 131330/- की अधिक आय अर्जित की है। विभाग के द्वारा संपूर्ण जिले में कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
