टेरा-कोटा प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न
गुना
कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को 25 प्रशिक्षणार्थियों का टेरा-कोटा ट्रेड में प्रशिक्षण सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह 45 दिवसीय प्रशिक्षण 13 फरवरी 2026 से 01 अप्रैल 2026 तक बट्टूलाल प्रजापति के बाड़ा, पुरानी मंडी, आरोन में आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण का प्रायोजन म.प्र. माटीकला बोर्ड, भोपाल द्वारा किया गया, जबकि आयोजन जिला पंचायत गुना (माटीकला बोर्ड) एवं क्रियान्वयन संस्था एमपीकॉन लिमिटेड, भोपाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में श्री दिनेश सोनी (सीएमओ, नगर परिषद आरोन), श्री सतेन्द्र भार्गव (विकासखण्ड पंचायत अधिकारी, जनपद पंचायत आरोन), श्री एम.एम. देशपाण्डे (जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, गुना), श्री अनिल परिहार (कनिष्ठ सहायक, ग्रामोद्योग) सहित प्रशिक्षणार्थियों एवं प्रजापति समाज के वरिष्ठ नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
मास्टर ट्रेनर श्री राहुल प्रजापति के मार्गदर्शन में प्रशिक्षणार्थियों द्वारा टेरा-कोटा उत्पादों का प्रदर्शन किया गया, जिसकी उपस्थितजनों द्वारा सराहना की गई। साथ ही, बाजार की मांग के अनुरूप उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद तैयार कर उनके विपणन के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया गया, जिससे प्रशिक्षणार्थियों की आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति में सुधार हो सके। कार्यक्रम के अंत में श्री कमलसिंह प्रजापति एवं अन्य वरिष्ठ नागरिकों द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
