Type Here to Get Search Results !

रुठियाई स्टेशन पर टिकट खिड़की पर भारी भीड़ एवं अफर तफरी

 रुठियाई स्टेशन पर टिकट खिड़की पर भारी भीड़ एवं अफर तफरी।




 विजय कुमार जैन ने विस्तृत पत्र मंडल रेल प्रबंधक को भेजा।

 राघौगढ़ 22 अप्रैल। सांसद प्रतिनिधि एवं रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति मंडल भोपाल के सदस्य विजय कुमार जैन ने मंडल रेल प्रबंधक भोपाल श्री पंकज त्यागी को पत्र भेज कर उल्लेख किया है कि रुठियाई रेल जंक्शन पर आनरक्षित टिकट खिड़की पर सुबह के समय सैकड़ो यात्रियों की भीड़ लग जाती है। आपने पत्र में उल्लेख किया है रुठियाई स्टेशन पर प्रातः 9:05 पर कोटा इंदौर इंटरसिटी एक्सप्रेस आती है एवं प्रातः 8:30 बजे बीना रुठियाई मेमू ट्रेन आती है। एक ही टिकट खिड़की होने से अनारक्षित टिकट लेने वाले यात्रियों की लंबी लाइन लग जाती है। आपने उल्लेख किया है रुठियाई स्टेशन पर अनारक्षित टिकट खरीदने की ए टी वी एम मशीन लगी है मगर रेल विभाग द्वारा उक्त मशीन को 1 अप्रैल से टेंडर समाप्त हो जाने के कारण बंद कर दिया है। बताया गया है कि नया टेंडर आमंत्रित किया जा रहा है तभी यह मशीन चालू होगी। रेल विभाग की है यह गंभीर अनियमितता है कि उक्त आटोमेटिक  मशीन की वैधता 31 मार्च को समाप्त हो रही थी तो आगामी वर्ष के लिए टेंडर मार्च माह में ही आमंत्रित किए जाने चाहिए थे ।विजय कुमार जैन ने पत्र में उल्लेख किया है गत दिनांक 21 अप्रैल को दोनों ट्रेन स्टेशन पर खड़ी थी टिकट खिड़की पर टिकट लेने वालों की लंबी लाइन लगी हुई थी इस बीच निर्धारित समय 9:25 पर कोटा इंदौर इंटरसिटी एक्सप्रेस छूट गई। टिकट लेने की लाइन में जो पुरुष खड़े थे उनकी पत्नियां ट्रेन में बैठ गई। ट्रेन छूट जाने पर यात्रियों ने चेन पुलिंग की इस बीच रेल टिकट नरीक्षक से यात्रियों का विवाद भी हुआ। ऐसे लगभग 17 यात्री टिकट लेकर आकर ट्रेन में सवार हुए। रुठियाई जंक्शन पर अनारक्षित टिकट एवं आरक्षित टिकट लेने की एक ही खिड़की है। आपने मांग की है कि अनारक्षित टिकट एवं आरक्षित टिकट लेने के लिए अलग-अलग खिड़कियां बनाई जाएं और टिकट लेने की ऑटोमेटिक एटीवीएम मशीन को शीघ्र चालू किया जाए। अपने खेद के साथ उल्लेख किया है कि रेल विभाग द्वारा रुठियाई जंक्शन स्टेशन को अमृत भारत योजना के अंतर्गत आधुनिक सुविधाएं देकर विकसित किया जा रहा है दूसरी ओर इस स्टेशन पर रेल यात्रियों को टिकट खरीदने की उचित व्यवस्था नहीं है। स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में अमृत भारत योजना के विकास कार्यों को चलते पेशाब घर तोड़ दिया गया है पेशाब घर हटा देने से यात्रीगण खुले में पेशाब कर गंदगी कर रहे हैं और आम रास्ते में गंदगी बह रही है। विजय कुमार जैन ने यह भी उल्लेख किया है लगभग 20 करोड रुपए लागत से रुठियाई जंक्शन स्टेशन पर अमृत भारत योजना के विकास कार्य पिछले दो वर्ष से चल रहे हैं जो अभी पूर्णता की ओर नहीं है जबकि भोपाल मंडल के अनेक रेल स्टेशनों पर अमृत भारत योजना के निर्माण कार्यों का लोकार्पण हो गया है। आपने शिकायती पत्र की प्रतिलिपि श्री दिग्विजय सिंह पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद, श्री जयवर्धन सिंह पूर्व मंत्री एवं विधायक राघौगढ़, श्री दीपक कुमार सिंह महाप्रबंधक पश्चिम मध्य रेल्वे परिमंडल जबलपुर, श्री सौरभ कटारिया वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक भोपाल को भी भेजी है

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.