मंत्रालय सेवा अधिकारी कर्मचारी संघ
प्रेस विज्ञप्ति
एसडीओपी, करैरा श्री जाखड़ के बारे में पिछोर विधायक द्वारा कहे गये अपमानजनक आपत्तिजनक बयान और धमकी की निंदा तथा समुचित कार्रवाई हेतु शासन से अनुरोध
विगत दिनों पिछोर विधायक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें वे करैरा जिला शिवपुरी में पदस्थ एसडीओपी श्री जाखड़ को धमकी देते हुए और अपमानजनक आपत्तिजनक बातें करते नजर आ रहे हैं। बाद में उक्त समाचार लीडिंग समाचारपत्रों में भी प्रकाशित हुआ है। अपनी ड्यूटी पर तैनात किसी भी अधिकारी कर्मचारी को इस तरह धमकाया जाना और भी किसी जनप्रतिनिधि द्वारा यह अति चिंतनीय विषय है। इससे नौकरशाही का मनोबल गिरेगा है और उनके अंदर निर्भीकता और निष्पक्षता से शासकीय दायित्व निभाने में हिचकिचाहट पैदा होगी जो कि कल्याणकारी राज्य तथा सुशासन की अवधारणाओं के लिए प्रतिगामी कदम सिद्ध होगा।
एक आईपीएस स्तर के अधिकारी के प्रति इतने अपमानजनक व्यवहार से अधीनस्थ छोटे कर्मचारियों अधिकारियों में भय का वातावरण निर्मित हो रहा है।
मध्यप्रदेश सरकार तथा माननीय मुख्यमंत्री जी श्री मोहन यादव जी अपनी जनहितैषी नीतियों तथा निष्पक्षता के लिए जाने जाते हैं।
हमारा संगठन पिछोर विधायक द्वारा एसडीओपी करैरा के प्रति कहे गए कथनों की घोर भर्त्सना करता है और पिछोर विधायक के प्रति इस कृत्य के लिए समुचित कार्रवाई की मांग करता है।
इंजी सुधीर नायक अध्यक्ष
मंत्रालय सेवा अधिकारी कर्मचारी संघ
