श्री गणेश मंदिर माली सैनी समाज रामनगर रोड पर हुआ 43वीं बार आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन
राधौगढ़।
अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर नगर के प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री गणेश मंदिर माली सैनी समाज रामनगर रोड महात्मा ज्योतिबा फुले स्थल पर आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम गंगाजली का पूजन कर जुलूस नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए आयोजन स्थल पर पहुंचा।जिसमें 20 जोड़े ने विवाह के बंधन में बंधे। जोड़ों ने हिंदू वैदिक रीति-रिवाज के साथ सात फेरे लेकर अपने नए जीवन की शुरुआत। एवं एक दूसरे के जीवन भर साथ निभाने के सात-पांच वचन लिए।इस सामूहिक विवाह सम्मेलन में माली सैनी समाज राधौगढ़,रामनगर, मीरपुर,झागर,धाननखेड़ी, गुना, बजरंगगढ़, रूठियाई,मलियाखेड़ी,वैरवास,नटरियाई, ठपरियाई,जामनेर,सालौटा,पीपलखेडीं, भैंसाना,बापचा, चाचौड़ा,बीनागंज, मृगवास, कुंभराज,सींगनपुर,बकान्या,शंकरपुरा,शाजापुर, सारंगपुर, इंदौर, उज्जैन,भोपाल, छबड़ा,कोटा,मांगरोल,भवानी मंडी,सीकर,बापच राजस्थान आदि जगहों से समाज के पंचगण, वरिष्ठजन,युवासाथी एवं पदाधिकारी सम्मिलित हुए। और सभी जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया। साथ ही आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन में बालक दास जी महाराज, सनौतिया धाम सरकार, महादेव सेवा संगठन,अंजुमन इस्लाम कमेटी, यूसुफ खान ठेकेदार, राजकुमारी किन्नर,पार्षदगण एवं नगर के वरिष्ठ गणमान्य नागरिक, व्यापारी आदि सम्मिलित होकर वर-वधु को आशीर्वाद प्रदान किया। इस कार्यक्रम में वरिष्ठजन,आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति, युवा साथियों का विशेष योगदान रहा। सभी पधारे हुए अतिथियों,समाज के वरिष्ठजन आदि का स्वागत आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति के अध्यक्ष बनवारी लाल सैनी मौरिया एवं समिति के समस्त पदाधिकारीयों के द्वारा किया गया एवं मंच का संचालन सतीश सैनी ने किया। एवं सभी का आभार अशोक कुमार सैनी(गल्लू),कैलाश सैनी बंग्लावाले एवं समाज अध्यक्ष लालचंद सैनी ने माना।

