*गुना पुलिस अधीक्षक के संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस का वारंटी धरपकड़ अभियान लगातार जारी*
मृगवास थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी किया गिरफ्तार
गुना पुलिस अधीक्षक श्री हितिका वासल के सशक्त एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्न प्रकरणों में फरार आरोपियों, वारंटियों एवं इनामी बदमाशों आदि की धरपकड़ हेतु एक अभियान के रूप में निरंतर सक्रिय, सतर्क एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुना श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी चाचौडा श्री मनोज कुमार झा के पर्यवेक्षण में मृगवास थाना अंतर्गत बांसाहेडा चौकी पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के 09 वर्ष पुराने एक प्रकरण में फरार स्थाई गिरफ्तारी वारंटी को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई है ।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2019 में आरोपी रघुवीर पुत्र मेहताब सिंह मीना निवासी ग्राम घीस्याखेडी थाना मृगवास के विरुद्ध मृगवास थाने में अप.क्र. 123/19 एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत प्रकरण पंजीबद्ध हुआ था । आरोपी के न्यायालयीन कार्यवाही से लगातार फरार रहने पर जिसकी गिरफ्तारी हेतु माननीय विशेष न्यायालय गुना द्वारा न्यायालयीन प्रकरण क्रमांक 29/2019 में आरोपी के विरुद्ध स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था ।
एनडीपीएस एक्ट के उक्त प्रकरण में फरार चल रहे वारंटी की बांसाहेडा चौकी पुलिस द्वारा लगातार तलाश की जा रही थी । जिसकी तलाश हेतु पुलिस ने अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय कर जिसकी तलाश में सघन दबिशें दी । जिसके परिणाम स्वरुप आज दिनांक 07 अप्रैल 2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना बांसाहेडा चौकी पुलिस द्वारा तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे स्थाई वारंटी रघुवीर पुत्र मेहताब सिंह मीना उम्र 66 साल निवासी ग्राम घीस्याखेडी थाना मृगवास जिला गुना को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है ।
पुलिस की इस सराहनीय कार्यवाही में मृगवास थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश सिंह कुशवाह के नेतृत्व में बांसाहेडा चौकी प्रभारी सउनि जगदीश जाटव, आरक्षक अमर सिंह रावत, आरक्षक रवि चौहान, आरक्षक धीरेन्द्र सिंह बघेल एवं एसएएफ आरक्षक बलवीर सिंह का विशेष योगदान रहा है ।
