Type Here to Get Search Results !

उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं की पहचान के साथ प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान शिविर का आयोजन

 उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं की पहचान के साथ प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान शिविर का आयोजन


गुना 

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषिवर के निर्देशन में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) अंतर्गत दिनांक 25 अप्रैल 2026 को जिला अस्पताल गुना में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में कुल 41 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिनमें से 11 गर्भवती महिलाएँ उच्च जोखिम श्रेणी में चिन्हित की गईं।

19 गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी डॉ. सतीश राजपूत (स्त्री रोग विशेषज्ञ) द्वारा की गई। साथ ही ब्लड प्रेशर, शुगर, हीमोग्लोबिन, वजन आदि की जांच कर आवश्यक दवाएँ निःशुल्क वितरित की गईं। डॉ. सौम्या एवं डॉ. अर्शी (स्त्री रोग विशेषज्ञ) द्वारा सभी लाभार्थियों की जांच एवं परामर्श प्रदान किया गया। शिविर में श्रीमती संगीता लोखंडे (एनसी प्रभारी) उमा जोड़वाल,सीमा,कमलेश शर्मा ANM स्टाफ द्वारा सहयोग किया गया।

गर्भवती महिलाओं को संतुलित आहार, टीकाकरण, प्रसव पूर्व जांच एवं सुरक्षित प्रसव संबंधी जानकारी दी गई तथा स्वल्पाहार वितरित किया गया।

PMSMA का उद्देश्य मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुरक्षित एवं सुलभ बनाना है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.