शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने के मामले में आरोन थाना पुलिस की त्वरित कार्यवाही
*मात्र 24 घंटे के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल पहुंचाया*
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के निर्देशन में गुना पुलिस द्वारा जिले में नाबालिगों एवं महिलाओं के विरूद्ध घटित अपराधो को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए इन मामलों में त्वरित, सक्रिय एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी राघौगढ श्रीमती दीपा डोडवे के पर्यवेक्षण में आरोन थाना पुलिस द्वारा एक महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में तत्परता का परिचय देते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया ।
दिनांक 31 मार्च 2026 को 40 वर्षीय एक महिला फरियादिया द्वारा आरोन थाने में आरोपी देवेन्द्र पुत्र महेश सेन निवासी ग्राम बरोद के विरुद्ध शादी का झांसा देकर उसके साथ गलत काम(बलात्कार) करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी । उक्त रिपोर्ट पर से आरोपी देवेन्द्र सोन निवासी ग्राम बरोद के विरुद्ध आरोन थाने में अप.क्र. 81/26 धारा 69 बीएनएस 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया ।
प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए आरोन थाना पुलिस द्वारा तत्काल सक्रियता दिखाते हुए आरोपी की सरगर्मी से तलाश प्रारंभ की गई । इस हेतु अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर सघन दबिशें दी गईं, जिसके परिणाम स्वरूप गत दिनांक 01 अप्रैल 2026 को मात्र 24 घंटे के भीतर ही आरोपी देवेन्द्र पुत्र महेश सेन उम्र 45 निवासी ग्राम बरोद थाना आरोन, जिला गुना को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया ।
आरोन थाना पुलिस की इस सफल और सराहनीय कार्यवाही में इंचार्ज थाना प्रभारी उपनिरीक्षक पंकज कुशवाह, प्रधान आरक्षक करन सिंह, प्रधान आरक्षक दिनेश शर्मा, प्रधान आरक्षक राममोहन दुबे, आरक्षक जितेन्द्र यादव, आरक्षक सचिन, आरक्षक देवेन्द्र कुशवाह, आरक्षक राम दांगी एवं आरक्षक कुलदीप का विषेष योगदान रहा है ।
