सीसीटीवी की निगरानी में गुना पुलिस की तत्परता, चंद घंटों में गुम मोबाइल बरामद
गुना पुलिस द्वारा आमजन की सुरक्षा एवं सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निरंतर सिद्ध करते हुए एक सराहनीय कार्य किया गया है । सीसीटीव्ही कैमरों की मदद से त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस ने चंद घंटों के भीतर गुम हुआ मोबाइल फोन बरामद कर लिया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 31 मार्च 2026 को फरियादी दिनेश तिवारी निवासी आदर्श कालोनी गुना द्वारा अपना मोबाइल फोन गुम होने की सूचना सीसीटीव्ही कंट्रोल रुम को दी गई थी । सूचना प्राप्त होते ही पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरों की जांच की गई । तकनीकी साक्ष्यों एवं सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कर त्वरित कार्यवाही की ।
पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए संबंधित व्यक्ति से मोबाइल फोन बरामद कर उसे सुरक्षित रूप से फरियादी को सुपुर्द कर दिया गया । मोबाइल वापस मिलने पर फरियादी द्वारा गुना पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया ।
गुना पुलिस द्वारा इस प्रकार की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही से आमजन में सुरक्षा का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है । भविष्य में भी गुना पुलिस द्वारा इसी प्रकार जनता की सेवा एवं सुरक्षा हेतु निरंतर प्रयास जारी रहेंगे ।
उक्त सराहनीय कार्य में सीसीटीव्ही पुलिस कंट्रोल रूम प्रभारी निरीक्षक रेडियो श्री विकास उपाध्याय, सउनि भूपेन्द्र सिंह सेंगर, आरक्षक राजेश जाटव, महिला आरक्षक दीक्षा रघुवंशी एवं महिला आरक्षक सुधा रघुवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।
