Type Here to Get Search Results !

मृगवास थाना क्षेत्र से अपहृत नाबालिग बालिका को पुलिस ने इंदौर से सुरक्षित दस्तयाब कर परिवार से मिलाया

 *ऑपरेशन मुस्कान के तहत, अपहृत एवं गुम नाबालिगों की दस्तयाबी में गुना पुलिस की सक्रिय कार्यवाही*



मृगवास थाना क्षेत्र से अपहृत नाबालिग बालिका को पुलिस ने इंदौर से सुरक्षित दस्तयाब कर परिवार से मिलाया


                 पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के निर्देशन में गुना पुलिस द्वारा जिले में नाबालिग बालक-बालिकाओं के अपहरण एवं गुमशुदगी से संबंधित प्रकरणों को अत्यंत गंभीरता एवं संवेदनशीलता से लेते हुए जिनकी शीघ्र दस्‍तयाबी हेतु निरंतर एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुना श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी मनोज कुमार झा के पर्यवेक्षण में मृगवास थाना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र से नाबालिग बालिका की गुमशुदगी के मामले में सक्रियता से कार्यवाही करते हुए बालिका को इंदौर से सुरक्षित दस्तयाब कर लिया गया है ।


               उल्‍लेखनीय है कि दिनांक 26-27 मार्च 2026 की रात्रि में मृगवास थाना क्षेत्र से 14 वर्षीय एक नाबालिग बालिका के लापता होने पर दिनांक 27 जनवरी 2026 को बालिका के पिता द्वारा मृगवास थाने पर उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी । जिस पर से पुलिस ने अपराध क्रमांक 33/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण प्रजीबद्ध कर बालिका की तलाश प्रारंभ की गई ।


               पुलिस अधीक्षक श्रीमती वासल द्वारा जिले में नाबालिगों से संबंधित मामलों में शीघ्र एवं संवेदनशील कार्यवाही हेतु लगातार दिए जा रहे निर्देशों के तहत पुलिस द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका की सरगर्मी से तलाश की गई और इस हेतु अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय किया साथ ही विभिन्न तकनीकी संसाधनों की मदद ली गई जिससे संकलित सूचनाओं के आधार पर सभी संभावित जगहों पर बालिका को खोजने के सघन प्रयास किए गए । अपहृता की तलाश के क्रम में गत दिनांक 01 अप्रैल 2026 को बालिका के संबंध में पुलिस को पुख्ता जानकारी मिलने पर मृगवास थाना पुलिस द्वारा तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए बालिका को इंदौर जिले से सुरक्षित दस्तयाब कर लिया गया एवं विधिवत कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत उसे बाल कल्‍याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से बाल कल्‍याण समिति अध्‍यक्षा श्रीमति डॉ. नीरू शर्मा एवं समिति सदस्यों के द्वारा आवश्यक कार्यवाही पूरी कर बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है ।


              मृगवास थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुशवाह, सानई चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नीरज लोधी, सउनि राजेश कुमार, आरक्षक सोहन अनारे, आरक्षक नीरज धाकड, आरक्षक राहुल बघेल, आरक्षक रवि यादव, महिला आरक्षक उमा शर्मा एवं सायबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव व आरक्षक भूपेन्द्र खटीक की सराहनीय भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.