सीएमएचओ द्वारा मेडिकल मोबाइल यूनिट का किया औचक निरीक्षण
गुना,
कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषिश्वर एवं जिला CPHC सलाहकार श्री सत्येंद्र शर्मा द्वारा जिले में संचालित पीएम जनमन कार्यक्रम के अंतर्गत मेडिकल मोबाइल यूनिट का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान यूनिट में उपलब्ध आवश्यक दवाओं एवं जांच उपकरणों का बारीकी से परीक्षण किया गया तथा समस्त व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
मेडिकल मोबाइल यूनिट द्वारा आज की ओपीडी में 8 गर्भवती महिलाओं (ANC) का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्टाफ को ड्रेस कोड का पालन करने, नियमित टीकाकरण कार्य सुनिश्चित करने तथा सिकल सेल एवं टीबी के 100 दिवसीय अभियान के अंतर्गत संभावित मरीजों की स्क्रीनिंग कर आवश्यकतानुसार रेफर करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, गैर संचारी रोग (NCD) से संबंधित मरीजों के समुचित रेफरल एवं बेहतर प्रबंधन पर भी विशेष जोर दिया गया।
निरीक्षण के समय यूनिट में चिकित्सक सहित समस्त स्टाफ उपस्थित पाया गया। सेवाएं नियमित एवं सुचारू रूप से संचालित होती हुई पाई गईं।
