*ऑपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिगों की दस्तयाबी हेतु गुना पुलिस की सतत कार्यवाही*
केंट एवं सिरसी थाना क्षेत्र से लापता तीन नाबालिग बालिकाओं को पुलिस ने राजस्थान से किया सुरक्षित दस्तयाब
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के संवेदनशील एवं मानवीय नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में नाबालिग बालक-बालिकाओं के अपहरण एवं गुमशुदगी से संबंधित प्रकरणों को अत्यंत गंभीरता एवं संवेदनशीलता से लेते हुए जिनकी शीघ्र दस्तयाबी हेतु निरंतर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में गुना पुलिस द्वारा थाना केंट एवं सिरसी क्षेत्र से अपहृत तीन नाबालिग बालिकाओं को सुरक्षित दस्तयाब कर उनके परिजनों से मिला दिया है ।
*थाना सिरसी :-*
दिनांक 16 अप्रेल 2026 को सिरसी थाने पर अलग-अलग दो परिजनों के द्वारा अपनी 15 एवं 17 वर्षीय दो लड़कियों के दिनांक 09-10 अप्रैल 2026 की मध्य रात्रि में घर से बिना बताए कहीं चले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी । जिस पर से पुलिस ने सिरसी थाने में अलग-अलग दो प्रकरण क्रमश: अप.क्र. 23/26 एवं 24/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध कायम कर अपहृताओं की तलाश प्रारंभ की गई ।
एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्ठाना के पर्यवेक्षण में सिरसी थाना पुलिस द्वारा दोंनों ही प्रकरणों में अपह्त नाबालिगों की सरगर्मी से तलाश की गई और इस हेतु अपना मुखबिर जाल बिछाया गया, साथ ही विभिन्न तकनीकी संसाधनों की मदद लेकर सभी संभावित जगहों पर उन्हें खोजने के लगातार प्रयास किए गए । जिसके परिणामस्वरूप बालिकाओं के राजस्थान के जेसलमेर जिले में होने की जानकारी पुलिस को मिलने पर सिरसी थाने से तत्काल पुलिस की एक टीम जेलमेर के लिये रवाना हुई । टीम द्वारा अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए जैसलमेर जिले में बालिकाओं की सरगर्मी से तलाश की गई और अपने अथक प्रयासों के बाद अंतत: दिनांक 26 अप्रेल 2026 को दोंनो बालिकाओं को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया गया ।
सिरसी थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अरविन्द सिंह गौर, सउनि गुणसागर मीना, प्रधान आरक्षक विजय सिंह परिहार, आरक्षक रविंद्र पाल, आरक्षक राहुल रघुवंशी, आरक्षक दीपक दांगी, आरक्षक राजू पाल व म्याना थाने से महिला आरक्षक पूनम रघुवंशी तथा साइबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव व आरक्षक भूपेन्द्र खटीक की विशेष भूमिका रही है ।
*थाना केंट :-*
इसी प्रकार दिनांक 25-26 अप्रैल 2026 की दरम्यानी रात्रि में केंट थाना क्षेत्र से 17 वर्षीय एक नाबालिग किशोरी के लापता होने पर किशोरी के पिता द्वारा दिनांक 26 अप्रैल 2026 के सुबह केंट थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी । जिस पर से पुलिस ने केंट थाने में अप.क्र. 297/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर किशोरी की तलाश प्रारंभ की गई ।
सीएसपी गुना श्रीमती प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में केंट थाना पुलिस द्वारा प्रकरण में अपह्त किशोरी की सरगर्मी से तलाश की गई और इस हेतु विभिन्न तकनीकी संसाधनों की मदद लेकर उसे खोजने के सघन प्रयास किए गए । जिसके परिणाम स्वरुप किशोरी के राजस्थान के उदयपुर जिले में होने की जानकारी मिलने पर केंट थाने से पुलिस की एक टीम राजस्थान पहुंची और जहां पर पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुछ घंटो के बाद गत दिनांक 26 अप्रैल 2026 को ही उदयपुर जिला क्षेत्र से अपहृता को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया गया ।
केंट थाना पुलिस की इस कार्यवाही में निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, सउनि बलवीर सिंह, आरक्षक रामनिवास शर्मा एवं महिला आरक्षक सीमा चौहान तथा साइबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव व आरक्षक भूपेंद्र खटीक की विशेष भूमिका रही है ।
तीनो ही प्रकरणों में नाबालिगों की दस्तयाबी उपरांत संबंधित थाना पुलिस द्वारा विधिवत कानूनी प्रक्रिया पूर्ण कर नाबालिगों को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां समिति अध्यक्षा डॉ. नीरू शर्मा एवं सदस्यों द्वारा आवश्यक कार्यवाही करते हुए उन्हें उनके अपने-अपने परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया ।
