Type Here to Get Search Results !

संप्रेक्षण गृह गुना में अमर बलिदानी मंगल पांडे की पुण्यतिथि पर दी गई विनम्र श्रद्धांजलि

 संप्रेक्षण गृह गुना में अमर बलिदानी मंगल पांडे की पुण्यतिथि पर दी गई विनम्र श्रद्धांजलि


‎‎गुना 

आज 08 अप्रैल को संप्रेक्षण गृह गुना में भारतीय स्वाधीनता संग्राम का शंखनाद करने वाले महान क्रांतिकारी, अमर बलिदानी मंगल पांडे की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक श्री अवधेश अवस्थी  द्वारा किया गया और बताया कि इतिहास में आठ अप्रैल का दिन आजादी के लिए कुर्बानी देने वाले लोगों के नाम दर्ज है। 1857 में आठ अप्रैल के दिन ही मंगल पांडे को फांसी दी गई थी ।

कार्यक्रम में सहायक संचालक एवं अधीक्षक संप्रेक्षण गृह गुना श्री दिनेश कुमार चंदेल ने निवासरत बालकों को मार्गदर्शन देते हुए बताया कि भारतीय स्वाधीनता संग्राम का शंखनाद करने वाले महान क्रांतिकारी, अमर बलिदानी मंगल पांडे को उन्होंने बैरकपुर छावनी से अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध जो विद्रोह की ज्वाला प्रज्वलित की थी, उसी ने आगे चलकर स्वाधीनता के एक विशाल महायज्ञ का रूप लिया। मातृभूमि के लिए उनका सर्वोच्च बलिदान सभी राष्ट्रभक्तों के लिए प्रेरणा है । 

कार्यक्रम में श्री आशीष रघुवंशी विधि सह परिवीक्षा अधिकारी संप्रेक्षण गृह गुना द्वारा निवासरत बालकों को संदेश दिया कि हमे मिलजुलकर रहना है। और देश प्रेम की भावना को भी जागरूक करना है ।

उक्त कार्यक्रम में संप्रेक्षण गृह गुना से श्री बाबू सिंह राजपूत श्री मनोज भार्गव, श्री लोकेंद्र सिंह धाकड़ जय सिंह रघुवंशी, विवेक खरे, पियूष बारेला सहित समस्‍त स्‍टॉफ उपस्थित रहा।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.