Type Here to Get Search Results !

राज्य तकनीकी सलाहकार द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीनागंज का किया औचक निरीक्षण

 राज्य तकनीकी सलाहकार द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीनागंज का किया औचक निरीक्षण


‎‎गुना 

राज्य तकनीकी सलाहकार (एचपीवी वैक्सीनेशन) श्री सूर्य प्रकाश दीक्षित, एनएचएम भोपाल द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीनागंज का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोल्ड चेन व्यवस्था एवं एचपीवी टीकाकरण केंद्र का अवलोकन किया। इस दौरान समस्त व्यवस्थाएं सुचारु एवं टीकाकरण की स्थिति संतोषजनक पाई गई।

बीएमओ डॉ. आर.के. पुष्पक ने जानकारी दी कि निरीक्षण के दौरान श्री दीक्षित के समक्ष तीन किशोरियों का एचपीवी टीकाकरण कराया गया। टीकाकरण हेतु उपस्थित किशोरियों का एएनएम द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। साथ ही किशोरियों से यह जानकारी भी ली गई कि उन्हें टीकाकरण के लिए किसके द्वारा प्रेरित किया गया, जिस पर किशोरियों ने बताया कि स्कूल शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशा कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें एचपीवी वैक्सीनेशन के संबंध में प्रेरित कर विस्तार से जानकारी दी गई, जिसके पश्चात वे टीकाकरण हेतु उपस्थित हुईं।

उल्लेखनीय है कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी टीकाकरण अत्यंत आवश्यक है। वर्तमान में 14 वर्ष से 15 वर्ष 3 माह तक की समस्त किशोरियों को यह टीका लगाया जा रहा है, जो भविष्य में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।

निरीक्षण के दौरान जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सुदर्शन कुशवाह, आरआईडीएम नरेश रघुवंशी, बीपीएम जितेंद्र सेन, बीसीएम हेमंत गौड़, कोल्ड चेन प्रभारी नरेंद्र शाक्य, वैक्सीनेटर कमला सिधार, कंप्यूटर ऑपरेटर दीपक विश्वकर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.