दिनांक 15 अप्रैल से समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन होगा शुरू, 27 केंद्र किए गए निर्धारित
गुना
शासन के निर्देशानुसार रबी विपणन वर्ष 2026-27 अंतर्गत समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन की अवधि ग्वालियर संभाग अंतर्गत गुना जिले में दिनांक 15 अप्रैल 2026 से नियत की गई है। गेहूँ उपार्जन हेतु समर्थन मूल्य की दर रु.2585 (+बोनस रू. 40) कुल रू;.2625 प्रति क्विंटल नियत की गयी हैं। शासन द्वारा जारी निर्देशों के पालन में कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल द्वारा प्राथमिक तौर पर 27 केन्द्र के निर्धारित किये गये है। कृषक पंजीयन के आधार पर एवं भौगोलिक स्थिति को दृष्टिगत रखते हुये शासन निर्देशों के पालन में जिला उपार्जन समिति की बैठक दिनांक 06 अप्रैल में लिये गये निर्णय अनुसार पूर्व में निर्धारित उपार्जन केन्द्र में आंशिक संशोधन कर निम्नानुसार उपार्जन केन्द्र का निर्धारण किया गया है, जिससे किसानों के स्लॉट बुकिंग का कार्य प्रारंभ किया जा सके।
जारी आदेशानुसार विकासखण्ड गुना अंतर्गत सेवा सहकारी समिति मर्या. म्याना, नानाखेडी, करोद एवं विपणन सह समिति मर्या. गुना, विकासखण्ड बमोरी अंतर्गत सेवा सहकारी समिति बमोरी, सेवा सहकारी समिति मर्या. परवाह, सेवा सहकारी समिति कालोनी एवं पाडोन, विकासखण्ड आरोन अंतर्गत सेवा सहकारी समिति मर्या. सालय, सालय 2, पनवाड़ी हाट, विपणन सहकारी समिति आरोन, सेवा सहकारी समिति मूडराखुर्द, खजूरी एवं खामखेड़ा, विकासखण्ड राघौगढ अंतर्गत सेवा सहाकरी संस्था रूठियाई, गावरी,रामनगर, राधौगढ, तहसील मधुसूदनगढ़ अंतर्गत सेवा सहकारी समिति मर्या. बारोद, मधुसूदनगढ़, नसीरपुर एवं डोगरमोतीपुर, विकासखण्ड चांचौड़ा अंतर्गत सेवा सहकारी समिति मर्या. पेंची एवं मार्केटिंग बीनागंज तथा तहसील कुंभराज अंतर्गत सेवा सहकारी समिति कुंभराज एवं मार्केटिंग बीनागंज को निर्धारित किया गया हैं।
