कलेक्टर ने किया ईव्हीएम वेयर हाउस का किया बाहरी मासिक निरीक्षण
गुना
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री किशोर कुमार कन्याल द्वारा बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईव्हीएम वेयर हाउस का बाहरी मासिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कन्याल द्वारा सर्वप्रथम सीसीटीव्ही कैमरे का मॉनिटर एवं अग्निशमन यंत्रों को देखा। निरीक्षण में सभी कैमरे चालू पाए गए। उन्होंने तालों की सील, फायर सिस्टम का बारीकी से अवलोकन किया। सभी नियत तिथि और नियमानुसार पाए गये। इस अवसर पर इलेक्शन सुपरवाइजर श्री विजय माथुर उपस्थित रहे।
