Type Here to Get Search Results !

म्याना थाना क्षेत्र से नाबालिग किशोरी का अपहरण कर उससे दुष्कर्म के मामले में पुलिस की तत्पर कार्यवाही

 *पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के सशक्त नेतृत्व में गुना पुलिस का अपराधियों पर कडा शिकंजा*



म्याना थाना क्षेत्र से नाबालिग किशोरी का अपहरण कर उससे दुष्कर्म के मामले में पुलिस की तत्पर कार्यवाही


*अपहृता को इंदौर से दस्तयाब कर उसके अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार कर जेल पहुंचाया*


                गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के सशक्त एवं प्रभावी नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में नाबालिगों पर घटित अपराधों को अत्यंत गंभीरता से लेकर इनमें त्वरित, संवेदनशील और प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुना श्री मान सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्ठाना के पर्यवेक्षण में म्याना थाना प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह भदौरिया और उनकी टीम द्वारा थाना क्षेत्र से अपहृत नाबालिग किशोरी दस्तयाब कर उसके अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।     


            उल्‍लेखनीय है कि दिनांक 07 अप्रैल 2026 के सुबह म्याना थाना क्षेत्र से 17 वर्षीय एक नाबालिग किशोरी के लापता होने पर बालिका की मां द्वारा म्याने थाने पर उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी । जिस पर से पुलिस ने अपराध क्रमांक 78/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर किशोरी की तलाश प्रारंभ की गई और जिसे  दिनांक 14 अप्रेल 2026 को इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र से सुरक्षित दस्तयाब कर लिया गया । दस्तयाबी के उपरांत पीड़िता ने अपने बयान में बताया था कि आरोपी छोटू उर्फ शिवम पुत्र जगदीश  रघुवंशी निवासी ग्राम उकावद उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ गलत काम किया । इसके बाद पुलिस ने आरोपी शिवम रघुवंशी के विरुद्ध प्रकरण में धारा 64, 64(2)(M) बीएनएस एवं 5L/6 पॉक्सो एक्ट का इजाफा किया जाकर आरोपी की तलाश प्रारंभ की गई ।


               म्याना थाना पुलिस द्वारा आरोपी शिवम रघुवंशी की सरगर्मी से तलाश की गई और इस हेतु अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय कर आरोपी के संबंध में सतत सूचना संकलन किया गया, जिसके परिणाम स्वरूप आज दिनांक 16 अप्रैल 2026 को आरोपी के संबंध में मुखिबर से पुख्ता सूचना मिलने पर म्याना थाना पुलिस ने तत्पर और प्रभावी कार्यवाही करते हुए प्रकरण में फरार आरोपी छोटू उर्फ शिवम पुत्र जगदीश  रघुवंशी निवासी ग्राम उकावद थाना म्याना, जिला गुना को गिरफ्तार कर माननीय न्‍यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया है ।


              म्याना थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी  निरीक्षक बृजमोहन सिंह भदौरिया, ऊमरी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रचना खत्री, सउनि विजय सिंह परिहार, प्रधान आरक्षक ओमकांत खटीक, प्रधान आरक्षक सतीश जैन, आरक्षक सुनील यादव एवं महिला आरक्षक पूनम रघुवंशी व महिला आरक्षक दीपशिका लोधी की महत्‍वपूर्ण भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.