Type Here to Get Search Results !

म्याना थानांतर्गत ग्राम सगोरिया में पुत्र द्वारा पिता की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस की त्वरित और प्रभावी कार्यवाही

 म्याना थानांतर्गत ग्राम सगोरिया में पुत्र द्वारा पिता की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस की त्वरित और प्रभावी कार्यवाही



*चंद समय में ही आरोपी पुत्र किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त गैंती जप्त*


*पारिवारिक विवाद बना हत्या का कारण, घायल पिता की उपचार के दौरान हुई मृत्यु*


                 गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के स्पष्ट निर्देशों एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध निरंतर सख्त और प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्ठाना के पर्यवेक्षण में म्याना थाना प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह भदौरिया और उनकी टीम द्वारा ग्राम सगोरिया घटित हत्या के जघन्य प्रकरण त्वरित कार्यवाही करते हुए चंद समय में ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया है ।


                 उल्लेखनीय है कि  फरियादी विवेक पुत्र रमेश जाटव उम्र 21 साल निवासी ग्राम सगोरिया द्वारा म्याना थाना पुलिस को रिपोर्ट करते हुए बताया कि दिनांक 24 अप्रेल 2026 की शाम उसके पिता रमेश जाटव घर पर थे । इसी दौरान उसका छोटा भाई विकास उर्फ विक्की मोटरसाइकिल से घर आया । पिता द्वारा ऊमरी गांव में शादी में जाने हेतु विकाश से मोटरसाइकिल की चाबी मांगने पर उसने चाबी देने से मना कर दिया और विवाद करते हुए जान से मारने की धमकी दी तथा विवाद ज्यादा बड़ने पर विकाश घर के अंदर गया और गैंती लाकर पिता के सिर में मार दी, जिससे उनके सिर से खून निकल आया और वहीं जमीन पर गिर पड़े । इसके बाद वह गंभीर रूप से घायल अपने पिता को डायल 112 की सहायता से गुना जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई । जिस पर से पुलिस ने तत्काल मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ की गई । मर्ग जांच के आधार पर आरोपी विकास उर्फ विक्की जाटव (20 वर्ष) द्वारा अपने पिता पर गैंती से हमला कर हत्या करना पाए जाने पर आरोपी के विरूद्ध म्याना थाने में अपराध क्रमांक 92/26 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया ।


                 उपरोक्त घटनाक्रम के गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के संज्ञान में आते ही उनके द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को जल्‍द से जल्‍द गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये । निर्देशानुसार म्‍याना थाना प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह भदौरिया अपनी टीम के साथ तुरंत घटना स्थल पहुंचकर घटना स्थल का सूक्ष्म निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किए गए तथा आरोपी को भागने का मौका न देते हुए तुरंत ही विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया । पूछताछ में आरोपी विकास जाटव से घटना में प्रयुक्त गैंती जप्त की गई एवं सभी कानूनी प्रक्रिया उपरांत आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है ।


                 म्याना थाना पुलिस की इस त्वरित एवं सफल कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह भदौरिया, उप निरीक्षक राजेन्द्र गौंड, सउनि वासुदेव रावत, सउनि विजय सिंह परिहार, सउनि धारा सिंह, सउनि कैलाश डांडे, प्रधान आरक्षक ओमकांत खटीक, प्रधान आरक्षक प्रदीप रघुवंशी, प्रधान आरक्षक सुजीत सिकरवार, प्रधान आरक्षक सतीश जैन, प्रधान आरक्षक अखिल शर्मा, आरक्षक देवेन्द्र जाटव, आरक्षक रंजीत सिंह, आरक्षक शिवकुमार वर्मा, आरक्षक अमन चीमा, आरक्षक पवन कुशवाह, आरक्षक सुनील यादव, आरक्षक सुनील कुशवाह, आरक्षक रामकृष्ण जाटप, आरक्षक देवदत्त वर्मा एवं आरक्षक विनोद कुशवाह की सराहनीय भूमिका रही ।


                 यह घटना पारिवारिक विवादों के गंभीर परिणामों को दर्शाती है । समाज में आपसी संवाद, संयम एवं सहनशीलता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है, जिससे इस प्रकार की दुखद घटनाओं से बचा जा सके ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.