Type Here to Get Search Results !

ईमानदारी और तत्परता की मिसाल : बस में छूटा पर्स पुलिस ने खोजकर लौटाया

 ईमानदारी और तत्परता की मिसाल : बस में छूटा पर्स पुलिस ने खोजकर लौटाया



*12,000 रुपये से भरा पर्स सुरक्षित वापस, फरियादिया ने जताया पुलिस का आभार*


               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में आमजन की सहायता एवं जनविश्वास को सुदृढ़ करने हेतु मानवीय दृष्टिकोण के साथ निरंतर कार्यवाहियाँ की जा रही हैं । इसी क्रम में जनसेवा और संवेदनशील पुलिसिंग का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए गुना पुलिस ने बस में छूटे पर्स को खोजकर फरियादिया को सुरक्षित वापस दिला दिया है ।


               फरियादिया सुनीता लोधी निवासी हड्डी मील, शिवपुरी द्वारा गुना पुलिस सीसीटीव्ही कंट्रोल रूम पहुंचकर प्रभारी अधिकारी निरीक्षक विकास उपाध्याय को सूचना देते हुए बताया कि वह शिवपुरी से बस द्वारा गुना आ रही थीं, इस यात्रा के समय बस में उसका पर्स छूट गया । पर्स में लगभग ₹12,000/- रूपये नगद रखे हुए थे । श्री उपाध्याय द्वारा उक्त सूचना को संवेदनता से लेते हुए बस में छूटे पर्स को खोजने हेतु अपने स्टाफ को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए ।


               पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही प्रारंभ की गई और सीसीटीव्ही कैमरों में संबंधित बस को चिन्हित किया गया । इसके बाद बस चालक से संपर्क स्थापित कर पर्स के संबंध में जानकारी ली गई और बस चालक के माध्यम से फरियादिया का पर्स सुरक्षित प्राप्त कर लिया गया, जिसे आज फरियादिया को वापस सौंप दिया गया ।


               इस सराहनीय कार्यवाही से गुना पुलिस की संवेदनशीलता, तत्परता एवं जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का परिचय मिलता है । अपना पर्स सकुशल प्राप्त होने पर फरियादिया द्वारा गुना पुलिस की तत्परता एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया ।


               गुना पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं सहायता के लिए सदैव तत्पर है । किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करें ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.