Type Here to Get Search Results !

बिलोनिया गांव के जंगल क्षेत्र में संचालित जुए के अड्डे पर केंट थाना पुलिस की दविश

 बिलोनिया गांव के जंगल क्षेत्र में संचालित जुए के अड्डे पर केंट थाना पुलिस की दविश



*जुए के एक संगठित एवं बड़े गिरोह के विरूद्ध की गई सख्त कार्यवाही*


 *29,700/-रूपये नगदी, ताश की गड्डी, मोबाइल व मोटर सायकिल सहित करीब 01 लाख का मशुरूका जप्त*


*आरोपी से जप्त मोबाईल में मिला जुए के करीब 25 लाख रूपये का ऑनलाईन लेनदेन*


               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध अथवा अनैतिक गतिविधियों के विरूद्ध निरंतर प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं है । इसी तारतम्‍य में अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं सीएसपी गुना श्रीमती प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में केंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव और उनकी टीम द्वारा जुए के एक बड़े गिरोह के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की गई है ।


                उल्लेखनीय है कि दिनांक 24 अप्रेल 2026 की शाम कैंट थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि हनुमान चौराहे पर पुरानी तहसील के पास एक व्यक्ति जुआ खिलाने ले जाने के लिए लोगों के इंतजार में खड़ा है । इस सूचना के मिलने पर केंट थाने तत्काल पुलिस की एक टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया । पूछताछ में उसने अपना नाम रवि पुत्र कमलेश चंदेल उम्र 30 साल निवासी तलैया मौहल्ला गुना का बताया ।


               जिससे आगे की पूछताछ में सामने आया कि वह जुए के एक संगठित गिरोह के लिए कार्य करता है, जिसका मुख्य संचालक दिनेश कुशवाह उर्फ चश्मा है और उनके संगठन में और अन्य लोगों के भी नाम बताए गए । साथ ही बताया कि वह दिनेश चश्मा की बताई जगह पर जुआ खेलने के लिए लागों को छोड़कर आता है एवं उनसे कमीशन के पैसे मोबाईल पर ऑनलाईन लेकर दिनेश चश्मा को भेज देता है । जुए के अड्डे पर उनके संगठन का राजकुमार खटीक निवासी कर्नेलगंज जुआरियों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था तथा पकड़े जाने से बचने के लिए पॉईंट लगाता है । साथ ही बताया कि अभी कुछ देकर पहले ही वह कुछ लोगों को जुआ खेलने के लिए विलोनिया के जंगल में छोड़कर आया है । इसके बाद पुलिस द्वारा विलोनिया के जंगल क्षेत्र में संचालित जुए के अड्डे के पास पुहंचकर देखा तो वहां पांच लोग तास पत्तों से रूपयों की हारजीत का मांग पत्ती का खेल-खेलते दिखे, जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी की गई तो जुआरियों में एकदम से भगदड़ मच गई, इस बीच पुलिस ने बमुश्किल एक जुआरी को पकड़ लिया गया एवं चार अंधेरे व जंगल का फायदा लेकर वहां से फरार हो गए । पकड़े गए जुआरी ने अपना नाम छोटू पुत्र नाथूलाल जोगी उम्र 21 साल निवासी सकतपुर रोड़ गुना का बताया एवं भागे हुए अपने साथियों के नाम अंकित महाराज, भोला निवासी ऊमरी, नरेश निवासी राघौगढ़ एवं पप्पू अली निवासी बमौरी के बताए । तलाशी के दौरान पुलिस ने मौके से 29,700/- रूपये नगद, ताश की एक गड्डी, एक मोबाइल फोन व एक मोटर साइकिल कुल कीमती करीबन 01 लाख रूपये का मशरूका विधिवत जप्त किया गया । मोबाईल की जांच करने पर उसमें जुए के करीब 25 लाख रूपये का ऑनलाईन ट्रांजेक्सन मिला है । इसके बाद पुलिस ने जुआ खेलने-खिलाने के संगठन में शामिल सभी आरोपियों के विरूद्ध केंट थाने में जुआ एक्ट की धारा 13 एवं धारा 112(1) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है । प्रकरण के फरार आरोपियों की तलाश हेतु पुलिस टीम लगातार प्रयासरत है ।


               केंट थाना पुलिस की इस उल्लेखनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, प्रधान आरक्षक दीपेन्द्र परिहार, आरक्षक मयंक गोस्वामी, आरक्षक विनोद धाकड़, आरक्षक गौरब देवलिया आदि की विशेष भूमिका रही है ।


               जुए के विरूद्ध गुना पुलिस की इस त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही से क्षेत्र में जुआ गतिविधियों पर अंकुश लगाने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है । गुना पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्यवाही जारी रहेगी ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.