*ऑपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिगों की दस्तयाबी में गुना पुलिस की सतत् कार्यवाही*
गुना कोतवाली पुलिस द्वारा शहर से लापता हुई नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के सशक्त, संवेदनशील एवं मानवीय नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अपहृत एवं गुमशुदा नाबालिग बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु विशेष अभियान ऑपरेशन मुस्कान संचालित किया जा रहा है । अभियान के तहत गुना पुलिस द्वारा जिले से गुम अथवा अपहृत नाबालिग बालक-बालिकाओं को दूर-दराज से खोज निकालकर उनके परिजनों से मिलाया जा रहा है । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं सीएसपी गुना श्रीमति प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में गुना कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा एवं उनकी टीम द्वारा शहर से लापता हुई एक नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर उसके परिजनों से मिला दिया है ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 13 अप्रेल 2026 को गुना कोतवाली क्षेत्र से 16 वर्षीय एक नाबालिग बालिका के घर पर किसी को बिना कुछ बताए कहीं चाले जाने पर दिनांक 14 अप्रेल 2026 को बालिका की मां की ओर से गुना कोतवाली में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी । जिस पर से पुलिस ने अपराध क्रमांक 171/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर बालिका की तलाश प्रारंभ की गई ।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल द्वरा जिले में नाबालिगों से संबंधित मामलों में शीघ्र एवं संवेदनशील कार्यवाही हेतु लगातार दिए जा रहे निर्देशों के तहत पुलिस द्वारा अपहृत बालिका की सरगर्मी से तलाश की गई और इस हेतु अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया साथ ही विभिन्न तकनीकी संसाधनों की मदद ली गई जिससे संकलित सूचनाओं के आधार पर सभी संभावित जगहों पर बालिका को खोजने के सघन प्रयास किए गए । अपहृता की तलाश के क्रम में गत दिनांक 17 अप्रेल 2026 को बालिका के संबंध में पुलिस को पुख्ता जानकारी मिलने पर गुना कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया गया एवं विधिवत कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत उसे बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से बाल कल्याण समिति अध्यक्षा श्रीमति डॉ. नीरू शर्मा एवं समिति सदस्यों के द्वारा आवश्यक कार्यवाही पूरी कर बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है ।
गुना कोतवाली पुलिस की इस सफल और सक्रिय कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा, उपनिरीक्षक चंचल तिवारी, सउनि विजय गुड़सेले, महिला आरक्षक अनुराधा तिर्की व महिला आरक्षक रश्मी सेन की सराहनीय भूमिका रही है
