Type Here to Get Search Results !

कुंभराज थाना पुलिस ने रंगदारी एवं गंभीर मारपीट के प्रकरण में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल पहुंचाया

 *पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस की फरार आरोपियों पर सक्रिय कार्यवाही*



कुंभराज थाना पुलिस ने रंगदारी एवं गंभीर मारपीट के प्रकरण में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल पहुंचाया


               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल कुशल एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अपराध एवं अपराधियों पर सतत और सख्त कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी क्रम में अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी चाचौडा श्री मनोज कुमार झा के पर्यवेक्षण में कुंभराज थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज त्यागी और उनकी टीम द्वारा रंगदारी एवं मारपीट के एक प्रकरण में सक्रियता से कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया है ।    

               उल्लेखनीय है कि दिनांक 12 अप्रैल 2026 को फरियादी दीपक पुत्र करण सिंह गुर्जर निवासी ग्राम खजुरिया थाना मृगवास के द्वारा कुंभराज थाने पर रिपोर्ट करते हुए बताया था कि दिनांक दिनांक 12 अप्रैल 2026 की रात्रि करीबन 9 बजे वह अपने साथी सर्जन गुर्जर, राजन गुर्जर के साथ मोटर साइकिल से अपने घर जा रहा था तभी टेकरी मंदिर के पास शिवम साहू, जितेन्द्र मोगिया तथा अन्य दो लोग मिले और जिनके द्वारा अवैध तरीके से उससे शराब पीने के लिए पैसों की मांग की जब उसने पैसे देने से मना किया तो चारों लोगों ने अश्लील गालियां देते हुए उसकी तथा उसके साथियों की डंडे से मारपीट की जिससे उनके शरीर में जगह-जगह चोट होकर खून निकल आया और जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए । उक्त रिपोर्ट पर से उपरोक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध कुंभराज थाने में अपराध क्रमांक 50/26 धारा 119(1), 115(2), 296(ए), 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया ।


                कुंभराज थाना पुलिस द्वारा प्रकरण के आरोपियों की निरंतर तलाश की गई और  जिनकी तलाश के क्रम में आज दिनांक 15 अप्रैल 2026 को मुखबिर से प्राप्‍त सूचना पर पुलिस द्वारा तत्पर और प्रभावी कार्यवाही करते हुए प्रकरण में घटना दिनांक से फरार चल रहे एक आरोपी जितेन्द्र पुत्र धनसिंह मोगिया उम्र उम्र 25 साल निवासी टपरा कालोनी कुंभराज को गिरफ्तार कर माननीय न्‍यायालय पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया है ।


               कुंभराज थाना पुलिस की इस तत्पर और प्रभावी कार्यवाही में थाना प्रभारी पंकज त्यागी, उपनिरीक्षक होतम सिंह बघेल, आरक्षक अभिषेक शर्मा एवं आरक्षक दिलीप धाकड की सराहनीय भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.