*पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के निर्देशन में गुना पुलिस की सराहनीय कार्यवाही*
धरनावदा डायल 112 ने (परवाह-बांसखेड़ी) रोड पर अकेली घूम रही नाबालिग बालिका को परिजनों तक पहुँचाया
गत दिनांक 14 अप्रैल 2026 को धरनावदा थाना क्षेत्र अंतर्गत डायल 112 को सूचना प्राप्त हुई कि एक नाबालिग बालिका उम्र करीबन 15 साल ग्राम परवाह एवं बांसखेडी के बीच सुनसान मार्ग पर अकेली घूमती दिखाई दे रही है, जो मानसिक रुपे से घबराई हुई थी एवं अपने परिजनों के संबंध में कोई जानकारी नही दे पा रही थी । सूचना प्राप्त होते ही डायल 112 वाहन तत्काल मौके पर पहुंचा, जहां उक्त बालिका सुरक्षित अवस्था में पाई गई ।
पुलिस टीम द्वारा संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्यवाही करते हुए बालिका को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया तथा आसपास के ग्रामवासियों की सहायता से बालिका के परिजनों की तलाश प्रारंभ की गई । निरंतर प्रयासों के फलस्वरुप बालिका का निवासी ग्राम रत्नागिरी होना ज्ञात हुआ । इसके पश्चात पुलिस द्वारा बालिका को सकुशल उसके माता-पिता को सुपुर्द किया गया परिजनों द्वारा पुलिस की इस त्वरित एवं मानवीय कार्यवाही के लिए आभार व्यक्ति किया गया । कर्मचारियों ने इस मामले में आवश्यक सतर्कता, सहयोग और त्वरित कार्रवाई को सर्वोच्च प्राथमिकता दी ।
इस संपूर्ण कार्यवाही में झागर चौकी प्रभारी सउनि अनिल कदम, आरक्षक पवन शर्मा एवं डायल 112 पायलेट जगमोहन अहीर की सराहनीय भूमिका रही ।
